फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   graphic era student will develop formula 1 racing car.

अब देहरादून के छात्र बनाएंगे फॉर्मूला वन कार

Wed, 15 Oct 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Oct 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
graphic era student will develop formula 1 racing car.

फॉर्मूला वन रेसिंग कार बनाने के मामले में देहरादून का ग्राफिक एरा विवि एक कदम और आगे बढ़ गया है।

विज्ञापन


यूके की बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि मंडल ने अत्याधुनिक रेसिंग कार ग्राफिक एरा में विकसित करने के सिलसिले में देहरादून पहुंच कर अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक की।

विवि ने बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी से यहां के छात्र-छात्राओं को फॉर्मूला वन रेसिंग कारों की डिजाइनिंग, जेट विमान के इंजन की रिमॉडलिंग, फॉर्मूला इंटेलिजेंट रोबोट बनाने जैसी नवीनतम तकनीकों की ट्रेनिंग देने के लिए चार माह पहले करार किया है।
विज्ञापन

बर्मिघम सिटी यूनिवर्सिटी का दल दूसरी बार विवि के दौरे पर दून पहुंचा।

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला से मुलाकात के बाद बर्मिघम सिटी यूनिवर्सिटी के दल ने यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकों में फॉर्मूला वन रेसिंग कार को विवि में विकसित करने, जैट के इंजन, रेसिंग कारों, रोबोट के क्षेत्र में रिसर्च की परियोजनाओं में भागीदारी और छात्र-छात्राओं के शैक्षिणिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताईवान से मिलेगा तकनीकी सहयोग

graphic era student will develop formula 1 racing car.

ताईवान के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राफिक एरा पहुंचकर उत्तराखंड के सेब और माल्टा की प्रोसेसिंग के लिए नई तकनीक उपलब्ध कराने पर बातचीत की।

विवि में आयोजित बैठक में ताईवान के प्रतिनिधि मंडल ने ताईवानी विवि से द्विपक्षीय सहयोग, चीनी भाषा के कोर्स शुरू करने, तकनीकी आदान-प्रदान और औद्योगिक क्षेत्र में तकनीकी सहयोग देने पर चर्चा की। बैठक में विवि ने उत्तराखंड के उद्योगों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया।

औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने पहाड़ों से सेब और माल्टा बाजार तक पहुंचने में कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए फूड प्रोसेसिंग और हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में सहयोग का अनुरोध किया। ताईवानी प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए नई तकनीक उपलब्ध कराने का वायदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed