फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   graphic era programme graphest 13

ग्राफेस्ट में दिखा उत्तराखंड आपदा का दर्द

Fri, 25 Oct 2013 11:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Oct 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
graphic era programme graphest 13

राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा विवि के वार्षिक समारोह ‘ग्राफेस्ट 13’ का रंगारंग शुभारंभ हो गया। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड विवि, ग्राफिक एरा हिल विवि देहरादून कैंपस व भीमताल परिसर के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमकर तालियां बटोरी।

विज्ञापन


जीवन में सदाचार की महत्ता

समारोह का खास आकर्षण उत्तराखंड आपदा पर आधारित नाटक ‘आईना’ रहा। ग्राफेस्ट 13 का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने जीवन में सदाचार की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ का उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सदाचार को कम करके नहीं आंका जा सकता है।
विज्ञापन


गजल से खूब तालियां बटोरी

ग्राफिक एरा के डीन प्रो. ब्रिगे. आरपी नौटियाल ने विवि की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाले छात्रों का ब्योरा दिया। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद पंकज सरियाल ने ‘कल चौदहवीं की रात थी, शबभर रहा चर्चा तेरा’ गजल से खूब तालियां बटोरी। गर्वित के ग्रुप ने गढ़वाली गीत ‘दी गति बैसाख सुरमा मेरा मुलक मेला’ पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत करके वाहवाही बटोरी। रिवाज, धर्मेन्द जोशी, शशांक, सौरभ धामी, सूर्यांश और लोकेन्द्र की नृत्य व गायन की एकल प्रस्तुतियां भी खूब पसंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफि क एरा पर्वतीय विवि के छात्रों का नाटक ‘आईना’ से उत्तराखंड आपदा से उपजे दर्द और पीड़ितों की परेशानियों का सटीक मंचन किया गया। नाटक में आशीष जोशी, अमन जोशी, अमन राणा, भाविका ने प्रभावी मंचन किया। इसके बाद ग्राफिक एरा हिल विवि भीमताल परिसर के छात्रों ने लावणी लोक नृत्य के जरिए महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक पेश की। छात्रों की मूक नाटिका पर भी खूब तालियां बजी।


छात्र-छात्राओं की प्रतिस्पर्धाएं
इनमें पावनी शर्मा, अभिजीत और उनके साथियों ने शिरकत की। दूसरा गढ़वाली नृत्य ग्राफिक एरा हिल विवि देहरादून की मोनिका और साथियों ने प्रस्तुत किया। ग्राफेस्ट की आयोजन समिति के सदस्य अमर जौहरी ने बताया कि इस तीन दिवसीय समारोह में दोनों विश्वविद्यालयों के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। समारोह में ग्राफिक एरा विवि के अध्यक्ष कमल घनशाला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरक सिंह रावत, मैनेजमेंट बोर्ड की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला, विवि के चांलसर प्रो. आरसी जोशी, प्रो वीसी प्रो एके अवस्थी, ग्राफि क एरा पर्वतीय विवि के कुलपति प्रो. संजय जसोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed