फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grandfather name will mention in academic record

अब डिग्री में दादा का नाम भी होगा दर्ज

Tue, 17 Jun 2014 01:22 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
grandfather name will mention in academic record
अब शैक्षणिक रिकॉर्ड में छात्र-छात्रा के पिता के साथ ही मां का नाम लिखना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी ) ने इस संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश जारी किया है। यूजीसी के वित्तीय सलाहकार और सचिव (प्रभारी) उपमन्यु बसु ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।



इसके अनुसार न केवल डिग्री बल्कि फॉर्म व सभी एकेडमिक रिकॉर्डों पर पिता के साथ ही मां का नाम होना जरूरी है।

अभी तक ज्यादातर संस्थान शैक्षणिक संस्थानों में स्टूडेंट्स के साथ केवल उनके  पिता का नाम लिखने का कॉलम होता था।

शैक्षणिक अभिलेखों पर मां का नाम शामिल करने के लिए वैसे तो वर्ष 1998 में ही सर्कुलर जारी किया जा चुका है।

इसके बावजूद अभी भी कई जगह डिग्री और एप्लीकेशन फॉर्म आदि पर केवल पिता का नाम ही लिखा जा रहा था।

अब यूजीसी ने इस पर सख्त रुख करते हुए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के नाम पत्र लिखकर स्टूडेंट्स के पिता के साथ ही मां का नाम शामिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed