{"_id":"5fad945ab1f281cabc848caf5232aad1","slug":"grandfather-name-on-exam-omr-sheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा का नाम बताओ परीक्षा दो","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दादा का नाम बताओ परीक्षा दो
Updated Tue, 02 Dec 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए अपने दादा का नाम भी बताना होगा। विवि पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा फॉर्म भरवा रहा है, जिसमें दादा के नाम का विकल्प भी है।
विज्ञापन
पिता, माता के साथ दादा का नाम
गढ़वाल विवि ने दो साल पहले पिता के नाम के साथ मां का नाम भी परीक्षा फॉर्म में भरवाया था, जो मार्कशीट में भी प्रिंट होने लगा था। इस बार विवि ने ओएमआर शीट में पिता, माता के साथ दादा का नाम भी जोड़ दिया है। छात्र को अब पिता, माता और दादा का नाम भी भरना होगा।
विज्ञापन
ओएमआर शीट में सभी विषयों के कोड भरने होंगे, जिसकी सूचना कॉलेजों को अलग से भेजी गई है। डीएवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि मंगलवार को विषयों के कोड की सूची कालेज में चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
छात्रों को नसीहत दी कि वह ओएमआर परीक्षा फॉर्म सतर्कता से भरें। एक भी विषय का गलत कोड भरने पर परेशानी हो सकती है। छात्रों को स्टेट कोड भी भरना होगा।