फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gramin Bank of Aryavart has invited applications for recruitment at various posts.

आर्यव्रत ग्रामीण बैंक में 493 पदों पर भर्ती

Sat, 17 Jan 2015 06:05 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
Gramin Bank of Aryavart has invited applications for recruitment at various posts.

सरकार नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की। जल्दी से आवेदन कीजिए। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित आर्यव्रत ग्रामीण बैंक, लखनऊ में 493 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें 12 पद ऑफिसर स्केल- 2 (जनरल बैंकिग ऑफिसर), 6 पद ऑफिसर स्केल- 2 (आईटी) के भरे जाने हैं।

विज्ञापन


2 पद ऑफिसर स्केल- 2 (मार्केटिंग ऑफिसर), 201 पद ऑफिसर स्केल-1, 272 पद ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के भरे जाने हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे

Gramin Bank of Aryavart has invited applications for recruitment at various posts.

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित रीजनल रूरल बैंक बैंक-कॉमन रिटन एग्जामिनेशन-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक आवदेक http://www.aryavart-rrb.com साइट पर जाकर लॉग इन करें। यहां से चालान डाऊनलोड करें और ‌निर्धारित फीस आर्यव्रत ग्रामीण बैंक की ब्रांच में जमा करवाएं।

ऑफिसर्स स्केल-1 और स्केल-2 में सामान्य वर्ग के लिए 150 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपए फीस तय की गई है। ऑफिस असिस्टेंट में सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपए फीस तय की गई है। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी 2015, से 31 जनवरी, 2015 के बीच किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए बैंक की बेवसाइट पर लॉग ऑन करें।

ये रहेगा वेतनमान

Gramin Bank of Aryavart has invited applications for recruitment at various posts.

स्केल-2 ऑफिसर्स को 19400-28100 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। स्केल-1 ऑफिसर्स को 14500-25700 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) को 7200-19300 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा ऑफिसर्स स्केल-1 और स्केल-2 श्रेणी में सामान्य वर्ग के सफल उम्‍मीदवारों से दो साल के लिए 2 लाख का सर्विस बॉन्ड और आरक्षित वर्ग के सफल उम्‍मीदवारों से 1 लाख का सर्विस बॉन्ड भरवाया जाएगा।

वहीं ऑफिस असिस्टेंट के लिए भी सामान्य वर्ग के सफल उम्‍मीदवारों से 1 लाख का सर्विस बॉन्ड और आरक्षित वर्ग के सफल उम्‍मीदवारों से 50 हजार का सर्विस बॉन्ड भरवाया जाएगा। ऑफिसर्स स्केल-1 और स्केल-2 श्रेणी में चयनित सफल उम्‍मीदवारों के लिए दो साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 1 साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed