फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Graduation with Vocational Courses in Punjab Colleges

अब वोकेशल कोर्स के साथ कर सकेंगे ग्रेजुएशन

Sun, 04 May 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 04 May 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
Graduation with Vocational Courses in Punjab Colleges

बीए अब महज व्हाईट कॉलर बेरोजगार पैदा करने वाली डिग्री ही नहीं रह जायेगी। अब वोकेशनल कोर्सेज के साथ भी ग्रेजुएशन की जा सकेगी। यह प्रयास सेशन 2014-15 से यूजीसी ने शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


जिसके तहत पंजाब के 12 कॉलेजों में इसे इसी सैशन में शुरु कर दिया गया है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के अधीन चार कॉलेजों में बैचलर ऑफ वोकेशनल (बीवॉक) शुरु करने की इजाजत यूजीसी ने दी है। जिसमें से तीन कॉलेज एसजीपीसी के अधीन आते हैं।

विज्ञापन

कॉलेजों से मांगे गए थे आवेदन

Graduation with Vocational Courses in Punjab Colleges

पिछले दिनों यूजीसी की तरफ से पंजाब की सभी यूनिवर्सिटीज से वोकेशनल कोर्सेज शुरु करने के चाहवान कॉलेजों से आवेदन मांगे गये थे। जिसे यूनिवर्सिटीज ने आगे यूजीसी के पास भेजा था।

पंजाबी यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले ऐसे चार कॉलेजों को मंजूरी दे दी गई है जिन्होंने यह आवेदन किया था। इस सबंध में पंजाबी यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का प्रयास है कि अपने अधीन आने वाले कॉलेजों को यूजीसी की विभिन्न स्कीमों के बारे में बताया जाये।

इसके तहत ही वोकेशनल कोर्सेज के आवेदन मानव संसाधन मंत्रालय के जरिये यूजीसी को भेजे गये थे। पंजाब के कुछ कॉलेजों में इस सैशन में शुरु किये गये हैं। जिन्हें अगले साल ज्यादा कॉलेजों तक पहुंचाया जायेगा।

देश भर में 92 कॉलेज कराएंगे ये कोर्स

Graduation with Vocational Courses in Punjab Colleges

एसजीपीसी के डायरेक्टर एजूकेशन धरमिंदर सिंह ऊबा से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि देश भर में करीब 92 कॉलेजों में ग्रेजुएशन स्तर पर विभिन्न वोकेशनल कोर्सेज शुरु करने की मंजूरी यूजीसी ने दी है।

हालांकि आवेदन की खामियों की वजह से करीब 232 आवेदन रद्द भी हुये हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले चार कॉलेजों में एसजीपीसी के माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब, गुरु नानक कॉलेज बुढलाड़ा एवं खालसा कॉलेज पटियाला को वोकेशन कोर्सेज शुरु करने की मंजूरी मिली है।

वहीं पीयू के अधीन आने वाले एक अन्य कॉलेज बाबा जुझार सिंह कॉलेज को भी वोकेशनल कोर्स शुरु करने की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन

यूजीसी ने कोर्स के लिए ग्रांट भी दी है

Graduation with Vocational Courses in Punjab Colleges

खालसा कॉलेज पटियाला में नये कोर्स के रुप में बैचुलर ऑफ वोकेशन इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं बेचलर ऑफ वोकेशन इन फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग शुरु करने की मंजूरी मिली है।

जिसके तहत यूजीसी ने कॉलेज को 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ग्रांट भी जारी की है। तीन वर्षीय डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट के लिये तीन साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यूं पूरा होगा वोकेशनल कोर्स

Graduation with Vocational Courses in Punjab Colleges

पहला साल पूरा करने पर उन्हें डिप्लोमा सर्टिफिकेट, दो साल पूरे करने पर उन्हें एडवांस डिप्लोमा सर्टिफिकेट एवं तीन साल पूरे करने पर सबंधित विषय में बैचलर ऑफ वोकेशन की डिग्री प्राप्त होगी।

डॉ. ऊबा के मुताबिक यह कोर्स अंतर्राष्ट्रीय तरीकों के मुताबिक साल दर साल लैवल 5, लैवल 6 लैवल 7 के मुताबिक क्रैडिट देते हुये पढ़ाये जायेंगे। जिसकी योज्यता बारहवीं 50 फीसदी अंकों सहित पास होना जरुरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed