{"_id":"1dd32cbfd32bebb546b0e9c700f9058f","slug":"grading-system-for-nss-certificates-in-punjab-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSS वॉलंटियर्स के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
NSS वॉलंटियर्स के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Nov 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर नेशनल सोशल स्कीम (एनएसएस) वॉलंटियर्स के लिए अच्छी खबर है। 22 नवंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सिंडीकेट बैठक में एनएसएस सर्टिफिकेट की ग्रेडिंग पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
इस फैसले से एनएसएस वॉलंटियर्स को सी सर्टिफिकेट पाने पर दाखिले या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में तीन फीसदी तक अंकों का सीधा लाभ मिलेगा।
21 अक्तूबर को डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की कमेटी ने एनएसएस के ए, बी और सी सर्टिफिकेट के लिए ग्रेडिंग सिस्टम के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। पीयू व चंडीगढ़ के एफिलिएटेड 11 कॉलेजों में 14 हजार से अधिक एनएसएस वॉलंटियर्स हैं।
विज्ञापन
कोट्स...
कमेटी ने एनएसएस ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने के लिए प्रस्ताव सिंडीकेट के पास भेज दिया है। गंभीरता से एनएसएस वॉलंटियर्स बनने वाले युवाओं के लिए नया सिस्टम काफी फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
-डॉ.योगराज अंग्रीस, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर, पंजाब यूनिवर्सिटी।
पीयू शूटिंग रेंज के बुकिंग रेट बढ़ाने की तैयारी
22 नवंबर को पीयू सिंडीकेट बैठक में पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित शूटिंग रेंज के बुकिंग रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। शूटिंग रेंज के नए रेट तय करने के लिए गठित कमेटी ने एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के लिए प्रतिदिन 10 हजार और बाहरी एजेंसी के लिए 20 हजार फीस तय की है।
रजिस्ट्रार के वेतन का मामला भी सिंडीकेट में
पीयू के हाल ही नियुक्त रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा के पे प्रोटेक्शन और रजिस्ट्रार के लिए टी-1-11 बंगले की रेनोवेशन के लिए 12 लाख का बजट पारित करने का प्रस्ताव भी सिंडीकेट बैठक में रखा जाएगा।
बैठक में एमबीए, एमकॉम (ऑनर्स) और अन्य टीचिंग डिपार्टमेंट में स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिले के लिए नए नियमों पर भी सिंडीकेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।