फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grading System for NSS Certificates by Punjab University

पीयू के एनएसएस कैडेट्स के लिए खुशखबरी

Wed, 13 Aug 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Aug 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Grading System for NSS Certificates by Punjab University

कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के तहत विभिन्न कैंप और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को अब सर्टिफिकेट्स के अंक मिलेंगे। इन अंकों का फायदा स्टूडेंट को दाखिले और विदेश में जाने के समय मिल सकेगा।

विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित एनएसएस डिपार्टमेंट ने मंगलवार को नए सत्र से ग्रेडिंग सिस्टम शुरू करने का नोटिस जारी कर दिया है। अमर उजाला ने 13 अगस्त 2013 के अंक में एनएसएस से बनेगी अच्छी मेरिट... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। पीयू में एनएसएस प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डा. योगराज अंग्रीश ने बताया कि पीयू एनएसएश वालेंटिर्स के लिए ग्रेडिंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। ग्रेडिंग सिस्टम के तहत एनएसएस स्टूडेंट्स को ए, बी और सी सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे। तीनों सर्टिफिकेट्स के लिए अलग-अलग योग्यता और अंक निर्धारित कर दिए गए हैं। पीयू में ही शुरू की गई एनएसएस यूनिट में करीब 500 स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने मिलेंगे अंक
सी सर्टिफिकेट्स पर मिलेंगे 3 अंक
-ग्रेडिंग सिस्टम के तहत ए ग्रेड सर्टिफिकेट के 2 अंक निर्धारित किए हैं। ए सर्टिफिकेट के लिए दो साल और 240 घंटे एनएसएस गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है।
-बी ग्रेड सर्टिफिकेट के 2.5 अंक मिलेंगे। स्टूडेंट को 240 घंटे सोशल सर्विस, सात दिन का कैंप, 2 ब्लड डोनेशन कैंप और एक नेशनल इंटीग्रेटेड कैंप में हिस्सा लेना जरूरी है।
-सी सर्टिफिकेट के 3 अंक दिए जाएंगे। स्टूडेंट को 360 घंटे सोशल सर्विस, 7 दिन का एनएसएस कैंप और तीन साल तक एनएसएस में इनरोलमेंट होनी जरूरी है।
नोट: जो स्टूडेंट एक साल एनएसएस से जुड़ा होगा और 7 दिन का कैंप में शामिल हुआ है। ऐसे सर्टिफिकेट को ग्रेडिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे स्टूडेंट को सिर्फ एक अंक की वेटेज दी जाएगी।

नए सर्टिफिकेट के लिए पीयू में करें संपर्क
डा. योगराज के अनुसार जो स्टूडेंट पिछले तीन साल से पीयू एनएसएस से जुड़े हुए हैं, ऐसे स्टूडेंट्स अपने सर्टिफिकेट्स के साथ एनएसएस दफ्तर में संपर्क कर ग्रेडिंग सहित नए सर्टिफिकेट्स हासिल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपने पुराने एनएसएस सर्टिफिकेट्स पेश करने होंगे।

एनएसएस की ग्रेडिंग शुरू कर दी गई है। सी सर्टिफिकेट के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। युवाओं के लिए ग्रेडिंग काफी फायदेमंद होगी। ग्रेडिंग के लिए स्टूडेंट जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ संपर्क कर सकते हैं।

डा. योगराज अंग्रीश, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर एनएसएस पंजाब यूनिवर्सिटी

युवाओं को सोशल वर्क से जोड़ने के लिए एनएसएस में ग्रेडिंग सिस्टम शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया गया है। पिछले कुछ सालों में चंडीगढ़ में एनएसएस की 133 यूनिट में 13,500 से अधिक स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इनरोल हुए हैं। ग्रेडिंग होने से स्टूडेंट्स को दाखिले में भी लाभ मिल सकेगा।
डा. बिक्रम राणा, स्टेट लायजनिंग अफसर एनएसएस चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed