फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   govt teachers recruitment in chandigarh schools

सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, भर्ती के लिए तैयार रहें

Wed, 23 Sep 2015 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
govt teachers recruitment in chandigarh schools

सरकारी टीचर बनने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कलों में टीचर्स भर्ती की तैयारी चल रही है। जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के 107 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए हाल ही में 1130 शिक्षकों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


विभाग शिक्षकों की भर्ती का प्रपोजल तैयार कर रहा है। एनटीटी, जेबीटी और टीजीटी स्तर पर शिक्षकों की भर्ती होगी। कैट में मामले अधर में होने के कारण अगले महीने तक फैसले आने के बाद 100 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रशासन ने शहर में 20 नए सरकारी स्कूल बनाने का प्रपोजल मास्टर प्लान में तैयार किया है। अगले दो साल तक नए स्कूल तैयार हो जाएंगे। 4 नए स्कूल अगले सत्र तक शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की तैयारी

govt teachers recruitment in chandigarh schools

शहर के सभी सरकारी स्कूलों का स्तर प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के बराबर लाने के लिए यूटी प्रशासन ने योजना तैयार बनानी शुरू कर दी है। अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई कंटेंट से बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

पहले चरण में 20 स्कूलों को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चुना जाएगा। प्रपोजल के लिए फंड भी तय कर दिया है। यूटी एडवाइजर विजय कुमार देव की अध्यक्षता में शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की मीटिंग में स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए मंथन किया गया।

50 से ज्यादा स्टूडेंट्स एक सेक्‍शन में नहीं होंगे
सूत्रों के अनुसार अगले सत्र से शहर के किसी भी सरकारी स्कूल में एक सेक्शन में 50 से अधिक स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट में शहर के अधिकतर स्कूलों में औसतन 65 से 70 स्टूडेंट एक सेक्शन में बैठाने पड़ रहे हैं। शिक्षा सचिव ने डीपीआई (स्कूल) मंगलवार को ही सभी स्कूलों को प्रति सेक्शन 50 से अधिक बच्चों को दाखिला नहीं दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।

प्राइवेट स्कूलों पर कसेगा शिकंजा

govt teachers recruitment in chandigarh schools

प्रशासन ने सभी प्राइवेट स्कूलों पहली से आठवीं क्लास की 25 फीसदी सीटें राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत तक 25 फीसदी सीटें इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) कोटे से भरने के लिए सख्ती दिखाने का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव ने शिक्षा विभाग से सभी प्राइवेट स्कूलों में 2015-16 में ईडब्ल्यूएस कोटे से भरी सीटों का ब्योरा मांगा है। प्राइवेट स्कूलों में 1500 से अधिक ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें भरनी चाहिए। लेकिन आधे से अधिक सीटों पर प्राइवेट स्कूल दाखिला ही नहीं देते।

2 साल से जस्टिस मोंगिया की रिपोर्ट का इंतजार
फीस पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दो साल पहले रिटायर्ड जस्टिस आरएस मोंगिया की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी को सभी प्राइवेट स्कूलों की फीस का ऑडिट कर प्रशासन को रिपोर्ट देनी थी। लेकिन दो साल बाद भी कमेटी की रिपोर्ट विभाग को नहीं दी गई है। कमेटी को हर स्कूल की इंस्पेक्शन के लिए 50 हजार रुपये तय किए थे। शिक्षा विभाग ने स्टाफ भी जस्टिस मोंगिया को उपलब्ध कराया था।

देश में सबसे अच्छे चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर देश में सबसे बेहतर है। प्रशासन ने क्वालिटी एजुकेशन के लिए भी कई प्रपोजल तैयार किए हैं। सभी बच्चों पर एक समान फोकस करने के लिए 50 से अधिक स्टूडेंट का सेक्शन नहीं होना चाहिए। सभी स्कूलों को जल्द इस संबंध में शिक्षा विभाग नोटिस जारी करेगा। प्राइवेट और ऐडिड स्कूलों पर भी यह नियम लागू होगा।
-सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed