फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt jobs in himachal.

हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका, पढ़ें खबर

Fri, 02 Jan 2015 04:45 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
 govt jobs in himachal.

हिमाचल प्रदेश में पैरा मेडिकल स्टाफ (नर्सिंग, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर) के कोर्स पूरा कर चुके छात्रों के लिए अच्छी सूचना है। सरकार नए साल में उन्हें सौगात देने जा रही है। प्रदेश में 250 से अधिक पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को ले जाने की तैयारी है। सूबे में अभी भी नर्सों के 350 से अधिक पद खाली हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर के पद भी खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पदों को भरने के लिए प्रस्ताव अगली कैबिनेट में ले जाने की तैयारी है। दो माह पहले ही प्रदेश में 259 नर्सों की भर्ती की गई थी। 75 पदों पर फार्मासिस्ट की भर्ती की जा चुकी है जबकि 75 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आदेश जारी करने की संभावना है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड माध्यम से ये भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बनने के लिए करें आवेदन

 govt jobs in himachal.

वहीं, बिलासपुर के राजकीय उच्च पाठशाला गंगलोह में भाषा अध्यापक के पद को पीरियड आधार पर स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से भरा जा रहा है। आरएंडपी रूल्स के तहत हो रही इस भर्ती के लिए छह जनवरी को साक्षात्कार रखे गए हैं।

एसडीएम कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। स्कूल मुख्याध्यापक रतन लाल शर्मा ने समस्त अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर साक्षात्कार के लिए पहुंचे।

उधर, हमीरपुर के नादौन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में भाषा अध्यापक के लिए 2 जनवरी को एसडीएम कार्यालय नादौन में साक्षात्कार होंगे। प्रधानाचार्य जुगल किशोर बेदी ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से समय पर साक्षात्कार को पहुंचने की अपील की है।

इन स्कूलों में भी इंटरव्यू

 govt jobs in himachal.

कांगड़ा के रावमा पाठशाला घराणा में एसएमसी के माध्यम से ड्राइंग अध्यापक और राजकीय माध्यमिक पाठशाला डगेरा में शास्त्री अध्यापक के लिए 6 जनवरी को एसडीएम कार्यालय में साक्षात्कार होगा।

वहीं, मंडी के राजकीय उच्च पाठशाला सकरोहा के मुख्य अध्यापक बलवंत सिंह ने बताया कि स्कूल में एसएमसी के माध्यम से भाषा अध्यापक की भर्ती के लिए नौ जनवरी को मुख्य अध्यापक कक्ष में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

सभी पात्र आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे नौ जनवरी को स्कूल में अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य वांछित प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार के लिए सुबह दस बजे उपस्थित हों।

11 और पैरा शिक्षक नियमित

 govt jobs in himachal.

वहीं, प्रदेश  सरकार ने 11 और पैरा शिक्षकों को नियमित किया है। 10 साल कार्यकाल पूरा कर चुके इन शिक्षकों को सरकार पिछले कई महीनों से नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है।

इनमें नीलम कुमारी, अनिता कुमारी, जगदीश चंद, रमेश चंद, ओम बंसल, नीलम कुमारी, वंदना शर्मा, रूपाली कटोच, बबीता देवी, बसंत सिंह और अनुपमा शामिल है। उच्चतर शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed