{"_id":"547463312eb5a74c08e237354e696b2e","slug":"government-schools-schedule-will-not-change-until-march-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक नहीं बदलेगा स्कूलों का शेड्यूल ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
31 मार्च तक नहीं बदलेगा स्कूलों का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों के समय में अभी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2014 तक सरकारी स्कूलों का समय 8.40 से दोपहर 2.40 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट के स्कूलों के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पिछले सालों में शिक्षा विभाग ठंड कम होने पर फरवरी से स्कूलों में पुराना टाइम टेबल लागू कर देता था। सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग अप्रैल से आरटीई के तहत स्कूलों के समय में डेढ़ घंटे की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन