फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government Polytechnic recruitment fair will take in Ghaziabad.

राजकीय पॉलीटेक्निक गाजियाबाद में लगेगा भर्ती मेला

Wed, 07 Jan 2015 12:53 AM IST
प्रद्युम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्युम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 07 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Government Polytechnic recruitment fair will take in Ghaziabad.

बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (बीटीई) से संबद्ध पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं को अब रोजगार के लिए भटकना नहीं होगा।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़े बोर्ड ऑफ एप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नॉर्दर्न रीजन कानपुर की ओर से उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में भर्ती मेला और इंडस्ट्रीज मीट आयोजित किए जाएंगे।

भर्ती मेले की शुरुआत राजकीय पॉलीटेक्निक, गाजियाबाद से होगी। फरवरी माह में प्रस्तावित मेले में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सॉफ्टवेयर की नामी कंपनियां जुटेंगी। इससे विद्यार्थियों का अच्छी नौकरी पाने का सपना साकार होगा।
विज्ञापन


एक फाइनेशियल ईयर में चार भर्ती मेले
बोर्ड ऑफ एप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के असिसटेंट डायरेक्टर व असिसटेंट सेंट्रल एप्रेंटिसशिप एडवाइजर एके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की ओर से इस फाइनेंशियल ईयर में राजकीय पॉलीटेक्निक गाजियाबाद में फरवरी माह में भर्ती मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती मेले में श्रीराम पिंस्टन, भूषण स्टील, हेवल्स, कार्बन कॉंटीनेंटल, राठी स्टील, काल्को, निप्पोन सहित कई मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सॉफ्टवेयर कंपनियां भाग लेंगी।

भर्ती मेले के लिए साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, एआईएमए, मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन सहित कई एसोसिएशन से बात हो चुकी है। एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम चार भर्ती मेला आयोजित होंगे।

नोएडा-गुड़गांव भर्ती मेले में जुटेंगी नामी आईटी कंपनियां
राजकीय पॉलीटेक्निक सहित अन्य पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्सेज फाइनल ईयर व पासआउट के साथ 10+2 वोकेशनल कोर्सेज पासआउट छात्र-छात्राएं भी भर्ती मेले में भाग ले सकेंगे।


छात्र-छात्राओं के लिए आगामी मई-जून माह में नोएडा और गुड़गांव में विशेष भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती मेले में आईटी की नामी इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल सहित कई नामी कंपनियां जुटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed