फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government colleges online application at this time

सरकारी कालेजों में दाखिला कैसे लें, यहां देखें

Thu, 29 May 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
Government colleges online application at this time

प्रशासन के अधीन शहर के सभी सरकारी कालेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए इस साल नई प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने इस साल कालेजों के लिए आवेदन फार्म की प्रिंटिंग नहीं कराने का फैसला लिया है। सभी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन फार्म कालेज वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों को आवेदन फार्म ऑनलाइन ही भरने की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


नई प्रक्रिया से दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को आवेदन फार्म लेने के लिए कालेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 2014 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन फार्म की जिम्मेदारी इस बार सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार आवेदन फार्म वेबसाइट पर अगले दो दिन में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन को फाइनल अप्रूवल के लिए उच्च शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है।

कालेजों में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए जून के पहले हफ्ते से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। जीसी-46 प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत कौर ने कहा कि इस बार आवेदन फार्म ऑनलाइन ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दो दिन में इसे वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। उधर, 12वीं सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट आने के बाद वीरवार से ही विद्यार्थियों ने शहर के कालेजों के प्रॉस्पेक्ट्स पाने के लिए चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।

सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज ने सबसे पहले प्रॉस्पेक्ट्स जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed