फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Google Boy Excellence Academy in Panchkula

गूगल ब्वॉय की एकेडमी में दाखिला चाहिए तो खबर पढ़ें

Mon, 23 Jun 2014 10:06 AM IST
पंकज आत्रेय/अमर उजाला, करनाल
पंकज आत्रेय/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 23 Jun 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
Google Boy Excellence Academy in Panchkula

गांव कोहंड के गूगल ब्वॉय कौटिल्य के नाम से पंचकूला में गूगल ब्वॉय एकेडमी फॉर एक्सीलेंस खोली जाएगी। इसके लिए सेक्टर पांच के मनसा देवी कांप्लेक्स में बाकायदा जगह मिल गई है और एकेडमी के नाम से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जुलाई में एकेडमी में दाखिले शुरू हो जाएंगे। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा एकेडमी को चलाएंगे और खुद कौटिल्य के लेक्चर भी कराए जाएंगे।

एकेडमी में दाखिले के लिए बच्चों को एक टेस्ट और फिर कोर्स से गुजरना होगा। उनका आईक्यू, क्षमता और अभिरुचि की परख के बाद उन्हें दाखिला दिया जाएगा।

बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाएगा एकेडमी में

Google Boy Excellence Academy in Panchkula

सतीश शर्मा ने बताया कि ‘कौटि’ की एकेडमी में जुलाई में दाखिले होंगे और गूगल ब्वॉय कौटिल्य के लेक्चर भी होंगे। उन्होंने बताया कि एकेडमी में स्कूली पाठ्यक्रम की कोचिंग सरीखी पढ़ाई नहीं कराई जाएगी।

इसमें बच्चों में छिपी क्षमता को निखारने का काम होगा। हर बच्चे में एक कौटिल्य है। जरूरत है तो बस उसे परखकर अवसर देने की। एकेडमी में डेक्लामेशन, डिबेट, कैलीग्राफी, रिजनिंग, एस्ट्रॉनामी, सैटेलाइट साइंस स्टडीड, जियोग्राफी, मैथेमेटिक्स फंडामेंटल, इंग्लिश ग्रामर, हिंदी व्याकरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े कोर्स होंगे।

गूगल ब्वॉय कौटिल्य 28 जून को अपने पिता के साथ भुवनेश्वर जा रहा है। वहां वह एक इंस्टीट्यूट की ओपनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही वह वहां जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी करने पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता की गारंटी से मिलेगा दाखिला

Google Boy Excellence Academy in Panchkula

कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि एकेडमी में जुलाई में दाखिले शुरू हो जाएंगे। दाखिले से पहले बच्चे की क्षमता को परखा जाएगा। मुख्य कोर्स में दाखिला देने से पहले बच्चे को एक परीक्षा से गुजरना होगा, जो एक हफ्ते की भी हो सकती है।

इस दौरान यदि यह लगता है कि बच्चा चल नहीं पाएगा तो उसका समय बर्बाद नहीं किया जाएगा। कौटिल्य अब तक गांव कोहंड स्थित एसडी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। अब उसके सहित स्कूल के पांच विद्यार्थियों को पंचकूला के भवन विद्यालय में दाखिला मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed