फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news related scholarship

छात्रवृति से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी, लाखों स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

Tue, 03 Nov 2015 04:31 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
good news related scholarship

सूबे में अनुसूचित जाति और जनजाति का कोई भी छात्र शुल्क की भरपाई और छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा, बशर्ते उसने सभी प्रमाणपत्र सही लगाए हों। इसकी वजह है आवेदकों की संख्या को देखते हुए समाज कल्याण विभाग के पास कहीं ज्यादा बजट का होना।

विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने इस सत्र में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू कर दी है, जो कि 25 नवंबर तक पूरी होगी।
विज्ञापन


सत्र 2015-16 में छात्रवृत्ति पाने के लिए कक्षा 10 व 11 के एक लाख 68 हजार 172 एससी-एसटी छात्रों ने आवेदन किया है। कक्षा-12 से ऊपर इन छात्रों की संख्या 8 लाख 98 हजार 979 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी, दशमोत्तर कक्षाओं में एससी-एसटी वर्ग के कुल 10 लाख 67 हजार 151 छात्रों ने आवेदन किया है। पिछले साल यह संख्या 15 लाख से ऊपर थी। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि इन छात्रों को शुल्क की भरपाई के साथ छात्रवृत्ति बांटने के लिए उनके पास 2200 करोड़ रुपये का बजट है।

छात्रों के लिए चाहिए एक हजार करोड़ का बजट

good news related scholarship

इस बार छात्र संख्या को देखते हुए बमुश्किल एक हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी। मतलब, सभी छात्रों को योजना का लाभ देने के बाद भी बजट बचेगा। उधर, सोमवार को प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने आवेदकों की स्क्रूटनी के बाबत समीक्षा बैठक की।

उन्होंने एनआईसी को 31 बिंदुओं के आधार पर स्क्रटूनी के निर्देश दिए, ताकि एक भी फर्जी छात्र राशि न ले सके। इस काम के लिए समाज कल्याण विभाग और एनआईसी के अफसरों की संयुक्त टीम बनाई गई है।

पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से छात्रों के खातों की भी जांच कराई जाएगी, ताकि कहीं कोई खामी होने पर इन्हें समय रहते दुरुस्त करा लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed