फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good news for year back student

फेल छात्रों को यूटीयू देगा एक और मौका

Tue, 10 Dec 2013 11:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Dec 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
good news for year back student

फेल छात्रों की ईयर बैक पर अड़े उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने आखिर अपना ही नियम पलटने पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन


पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज

कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा के छात्रों का आंदोलन खत्म कराने के दो दिन बाद सोमवार को विवि ने बदला नियम और परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। विवि के इस कदम से प्रदेश के 700 छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


छात्रों ने किया आंदोलन
तकनीकी विवि के परीक्षा नियम में बदलाव के बाद बीटेक, बीएचएमसीटी और बीफार्मा के 700 छात्रों की ईयर बैक लग गई थी। छात्रों ने पुराना नियम ही लागू रखने के लिए आंदोलन किया तो विवि ने इससे साफ इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक

इस बीच शनिवार को साकेत बहुगुणा छात्रों के बीच आए और विवि कुलपति से बात कर छात्रों को राहत देने के लिए कहा। अब विवि बैकफुट पर आ गया है।

वेबसाइट पर जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में, द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी में होंगी। दोनों परीक्षाफलों के आधार पर ही छात्रों को द्वितीय, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर में प्रवेश मिलेगा।

पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य

विवि उप कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने ईयर बैक और अनुत्तीर्ण छात्रों से कालेजों के मार्फत 14 दिसंबर तक आवेदन जमा करने के लिए कहा है।

40 दिन की एक्स्ट्रा क्लास
विवि ने साफ किया है कि छूटी हुई परीक्षाएं जून अंतिम सप्ताह में आयोजित की जानी है।

इसके लिए 40 दिन की विशेष कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी, जिसमें संबंधित छात्र का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि वह इन कक्षाओं में नहीं आता है, तो परीक्षा में बैठने के लिए अर्ह नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed