{"_id":"1129a6c6a86400233ff3d3f5071a4224","slug":"good-news-for-working-women-hostel-in-sector-24-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: छात्राओं को देनी होगी अब कम फीस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गुड न्यूज: छात्राओं को देनी होगी अब कम फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्किंग वुमन हॉस्टल सेक्टर-24 में अब लड़कियों को 3580 रुपये नहीं, बल्कि मात्र 1775 रुपये ही फीस देनी होगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने हॉस्टल की खस्ता हालत और फीस के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। साथ ही हॉस्टल की लड़कियों ने भी इसका विरोध किया। इस पर शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के उच्चाधिकारियों ने बोर्ड ऑफ मीटिंग में फीस बढ़ाने का फैसला वापस लेने का फैसला लिया।
यह हॉस्टल चंडीगढ़ चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट विभाग के अधीन है। एक मार्च को विभाग निर्र्देशक राजेश जोगपाल ने फीस बढ़ाने का नोटिस जारी किया था, जिसका विरोध 18 मार्च और 27 मार्च को छात्राओं ने हड़ताल करके किया। हॉस्टल गर्ल्स की परेशानी को अमर उजाला ने 19 और 28 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
कोट....
हॉस्टल गर्ल्स को फीस पुराने रेट पर जमा करवाने को कहा गया है। यह फैसला बोर्ड ऑफ मीटिंग में अधिकारियों ने लिया है। अब छात्राओं को 3580 नहीं, बल्कि 1775 रुपये हॉस्टल कमरे का किराया देना होगा।
विज्ञापन
मीना कुमारी, वार्डन
कोट..
बोर्ड ऑफ मीटिंग में हॉस्टल की फीस न बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब यह मुद्दा खत्म हो गया है। पहले जो फीस थी, वहीं ली जाएगी।
रजनी गुप्ता, कंपनी सेक्रेटरी