{"_id":"5a08fe00e00661ca7e1d52669d2aa091","slug":"good-news-for-students-who-want-to-do-ma-mcom-and-m-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए, एमकॉम, एमएड के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमए, एमकॉम, एमएड के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी!
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने सालाना सिस्टम के तहत एमए, एमकॉम, एमएड विद्यार्थियों के लिए अप्रैल 2014 में अपीयर होने के लिए स्पेशल चांस दिया है।
विज्ञापन
इसकी अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2013 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2014 तक कर दिया गया है। पीयू प्रवक्ता के अनुसार 13 नवंबर 2013 को पीयू की ओर से एमए दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों को स्पेशल चांस देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
लेकिन अब पीयू ने दोनों वर्ष के विद्यार्थियों को यह लाभ मिलेगा। यह चांस एनुअल सिस्टम में डिग्री करने वालों को मिलेगा।
जानकारी के अनुसार इस स्कीम का लाभ उठाने के इच्छुक विद्यार्थियों को जनरल कैटेगरी में 10 हजार और एससी-एसटी कैटेगरी में 5 हजार रुपये फीस देनी होगी।
पीयू प्रशासन ने लेट फीस का कोई विकल्प नहीं रखा है। इस घोषणा से पीयू के सैकड़ों विद्यार्थी लाभ उठा सकेंगे।