{"_id":"eb22e44a9bc19f833f9c3a604a69e085","slug":"good-news-for-students-who-preparing-for-upsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Dec 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
शहर में सिविल सर्विसेज की कोचिंग के लिए अब एक और विकल्प होगा। इंडियाकैन और एएलएस ने सेक्टर-25 में ईटीईएन आईएएस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ईटीईएन के बिजनेस हेड रितेश हांडा ने बताया कि यह सेंटर शहर के अन्य से काफी अलग होगा। सेंटर में वीसेट (वीडियो कांफ्रेंसिंग) के माध्यम से दिल्ली सेंटर में पढ़ाने वाले नामी और अनुभवी शिक्षक तैयारी के लिए लेक्चर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में सेंटर खोलने का मकसद यहां के युवाओं को दिल्ली में भारी भरकम खर्च से मुक्ति दिलाना है।
दिल्ली में कोचिंग के अलावा रहने पर भी अधिक खर्च करना पड़ता है। चंडीगढ़ सेंटर शुरू होने से खर्च में 40 फीसदी तक कमी आएगी।
हांडा ने बताया कि आने वाले कुछ कुछ महीने में नॉर्थ रीजन में 5-6 कोचिंग सेंटर ओर खोले जाएंगे। पहले बैच में 200 से 250 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
28 जनवरी से नया बैच शुरू होगा जिसकी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज तैयारी की फीस कोर्स के हिसाब से 40 से 60 हजार होगी।
इसके अलावा स्पेशल टेस्ट सीरीज भी कराई जाएगी, जिसमें क्लीयर होने पर फीस 8 से 10 हजार रुपये होगी। गरीब मेधावी छात्रों के लिए फीस में छूट दी जाएगी।
चंडीगढ़ ईटीईए आईएएस सेंटर हेड मनिंदर सिंह नंदा ने बताया कि सिविल सर्विसेज के नए पैटर्न से विद्यार्थियों को काफी समझदारी से तैयारी करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज में ईटीईएन टॉप 20 में कम से कम 4 स्टूडेंट जरूर होते हैं।