फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for mdu university students

MDU: घर बैठे मिलेंगी यूनिवर्सिटी से जुड़ी जानकारियां

Fri, 29 May 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 29 May 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
good news for mdu university students

शैक्षणिक सत्र 2015-16 से एमडीयू स्टूडेंट्स को नया तोहफा देने जा रहा है। एमडीयू की तरफ से स्टूडेंट्स के लिए वेबपोर्टल बनाया जाएगा, जिससे घर बैठे स्टूडेंट्स अपने यूनिवर्सिटी रिकार्ड और एग्जाम की डेट बदलने से संबंधित तमाम जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर जान सकेगा। इससे न केवल स्टूडेंट्स का समय बचेगा, बल्कि एमडीयू प्रशासन को भी प्रति स्टूडेंट्स को मौखिक तौर पर जानकारी देने से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन


यह है अभी तक का हाल

एमडीयू में आए दिन दूर-दूर से स्टूडेंट रिजल्ट, पेपर की डेट और इंटर्नल असेसमेंट संबंधित जानकारी लेने के लिए आते हैं। इसके लिए कई दफा उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसमें स्टूडेंट का समय भी लगता और परेशानी भी होती है। इसके साथ-साथ एमडीयू प्रशासन को भी रिकार्ड खंगालने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए एमडीयू प्रशासन ने स्टूडेंट्स का वेबपोर्टल तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि एमडीयू प्रशासन नए सत्र से वेबपोर्टल को शुरू कर देगा।
विज्ञापन


यह मिलेगी सुविधाएं

वेबपोर्टल बनने के बाद स्टूडेंट्स की ई-मेल आईडी और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर इसका कोड होगा। यदि किसी भी स्टूडेंट्स को पिछले सेमेस्टर के रिजल्ट से लेकर पेपर की डेट बदलने तक की जानकारी लेनी है तो वह कहीं पर भी इस वेबपोर्टल को खोलकर अपना कोड डालेगा और पूरा ब्योरा उसकी आंखों के सामने होगा। इसके अलावा वेबपोर्टल पर स्टूडेंट्स अपनी पेंडिंग फीस की जानकारी भी ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस है बकाया तो मिलेगी एसएमएस से जानकारी
इस वेबपोर्टल के साथ-साथ एमडीयू प्रशासन एसएमएस की सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। यदि किसी स्टूडेंट्स की फीस बकाया है तो एमडीयू की तरफ से उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा। इस एसएमएस में बाकायदा फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी बताई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed