फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for 12th pass students in cbse board

CBSE से 12वीं पास करने वालों के लिए गुडन्यूज

Tue, 17 Jun 2014 04:03 PM IST
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी Updated Tue, 17 Jun 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
good news for 12th pass students in cbse board

सीबीएसई स्कूलों से हाल ही में बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को दोबारा से चेक करवा सकते हैं। इस नई व्यवस्था से सीबीएसई स्कूलों से बारहवीं की परीक्षा पास करवाने वाले लाखों विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि दोबारा से उत्तर पुस्तिका जांच के दौरान जिस प्रश्न में विद्यार्थी के नंबर बढ़ेंगे, उसकी फीस वापस कर दी जाएगी। अभी तक सीबीएसई की किसी परीक्षा में दोबारा से उत्तर पुस्तिका जांच करवाने की व्यवस्था नहीं थी। हालांकि इससे पहले सीबीएसई ने अंकों की वेरिफिकेशन की व्यवस्था प्रदान की हुई थी।

विज्ञापन

28 मई को घोषित हुआ बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

good news for 12th pass students in cbse board

28 मई को सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत जहां विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए, वहीं उन विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी, जिन्हें अपनी मेहनत के अनुरूप अंक नहीं मिले। लेकिन अब उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।

सीबीएसई ने हाल ही में निर्णय लिया है कि विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को दोबारा चेक करवा सकते हैं। सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि जो विद्यार्थी दोबारा से अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच करवाना चाहते हैं, वे 28 जून से चार जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि दोबारा से उत्तर पुस्तिका जांच की सुविधा सभी मेन स्ट्रीम में दी गई है। इसमें इंग्लिश कौर, इंग्लिश इलेक्टिव, फंक्शनल इंग्लिश, हिंदी कौर, हिंदी इलेक्टिव, मैथ, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र, अकाउंट के प्रश्नों को ही विद्यार्थी चैलेंज कर सकते हैं। सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा दस प्रश्नों को ही चैलेंज करने की अनुमति प्रदान की गई है। प्रत्येक प्रश्न के लिए विद्यार्थी को 100 रुपये फीस अदा करनी पडे़गी।

पांच अंक बढ़ने पर ही मिलेगी नई मॉर्कशीट

good news for 12th pass students in cbse board

सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच के दौरान यदि विद्यार्थी के कम से कम पांच अंक बढ़ते हैं, तभी नई मार्कशीट जारी की जाएगी। इससे कम अंक बढ़ने पर रिवाइज मार्कसीट नहीं दी जाएगी।

खास बात यह है कि जिस प्रश्न में विद्यार्थी के नंबर बढे़ंगे, उसके लिए ली गई फीस वापस कर दी जाएगी। इससे पहले सीबीएसई ने विद्यार्थियों को अंक वेरिफिकेशन की सुविधा प्रदान की हुई थी। अगर किसी विद्यार्थी को लगता था कि उसके अंक के जोड़ में कोई गलती हैं, तो वह बोर्ड को चैलेंज कर सकता था। जिसके उपरांत बोर्ड उसके अंक का दोबारा से जोड़कर मार्कशीट भेज देता था।

विज्ञापन

प्रिंसिपलों और विद्यार्थियों ने की पहल की सराहना

good news for 12th pass students in cbse board

सीबीएसई द्वारा की गई इस नई पहल की स्कूल्स प्रिंसिपलों तथा विद्यार्थियों ने सराहना की है। सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दीपक सिंघल का कहना है कि जो विद्यार्थी बोर्ड द्वारा की गई चेकिंग से खुश नहीं है, वे दोबारा से अपनी उत्तरपुस्तिका की जांच करवा सकते हैं। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल रेनू मलिक का कहना है कि सीबीएसई की इस नई व्यवस्था से देश के लोगों को विद्यार्थियों को  फायदा पहुंचेगा, साथ ही पारदर्शिता बढ़ेगी।

वर्जन
जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास की है, वे 28 जून से चार जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर अपनी उत्तरपुस्तिका की दोबारा से जांच करवा सकते हैं। सीबीएसई ने पहली बार विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा शुरू की है। अपने अंक से असंतुष्ट विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा।
- आरजे खांडेराव, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई पंचकूला जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed