{"_id":"48502cc9b6bf284781fd5a7e6f29e7b3","slug":"good-news-for-10th-and-12th-class-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की इस कवायद से दसवीं और 12वीं के छात्रों को राहत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड की इस कवायद से दसवीं और 12वीं के छात्रों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को इस बार रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बोर्ड के थिंक टैंक ने रिजल्ट सही समय से घोषित करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इस बार जहां दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम, लिखित परीक्षा से पहले करवाए जा रहे हैं। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम की अवार्ड लिस्ट भी स्कूलों को ऑनलाइन बोर्ड को भेजनी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस बार पीएसईबी रिजल्ट को समय से घोषित करने के लिए काफी संजीदा हो गया है।
बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है, जब प्रैक्टिकल एग्जाम, लिखित परीक्षा से पहले होंगे। साथ ही नंबरों वाली लिस्टें भी स्कूलों को डाक के साथ-साथ ई-मेल से भेजने के लिए कहा गया है, जिससे परीक्षा के नतीजे समय से घोषित किए जा सकें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल कई जिलों की प्रैक्टिकल एग्जाम की अवार्ड लिस्टें गुम हो गईं थीं। जिसके चलते रिजल्ट घोषित करने में दिक्कत और देरी आई थी।
इसलिए बोर्ड ने इस बार ऑनलाइन अवार्ड लिस्ट भी मंगवाई है ताकि कहीं भी चूक न रह जाए। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई की तरह पंजाब बोर्ड भी इस बार मई के अंत तक सालाना परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर देगा।
बोर्ड के सचिव जीएस बाठ ने कहा कि रिजल्ट सही समय से घोषित करने के लिए कोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं। जिसके चलते बोर्ड ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम 15 फरवरी से करवाए जा रहे हैं।
प्रश्न पत्र लीक होने का डर भी हुआ खत्म
चंडीगढ़। इस बार सालाना परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने का खतरा भी खत्म हो गया है। क्योंकि बोर्ड ने पहली बार बैंकों के जरिए स्कूलों में प्रश्न पत्र भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए तीन बैंक तय किए गए हैं।