फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   good news: DTC two new routes for IP students

खुशखबरी: आईपी के छात्रों के लिए डीटीसी के दो नए रूट

Wed, 04 Nov 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Nov 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
good news: DTC two new routes for IP students

डीसीडब्ल्यू की मांग पर परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आईपी यूनिवर्सिटी के लिए दो नए डीटीसी बस रूट चलाने का निर्देश दिया है, जोकि सोमवार से छात्रों को सुविधा देने के लिए शुरू हो जाएंगे। नए रूट के तहत बस आईपी यूनिवर्सिटी से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और दूसरी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर छात्राओं, महिला शिक्षक व कर्मी के संबंध में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति से मुलाकात की थी। आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बस रूट चलाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन


इसी के तहत आयोग ने परिवहन मंत्री से मांग रखी और दो नए रूट स्वीकृत किए गए हैं। रूट नंबर 727 की बस द्वारका सेक्टर 16 आईपीयू से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बीच चलेगी, जोकि दिन में तीन फेरे (दुपहर 1.30, 3 व 4 बजे चलेगी) लगाएगी, जबकि रूट नंबर 781 के तहत आईपीयू कैंपस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच नारंगी रंग की 14 बसें सेवा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रूट की बस सेक्टर 13/14 क्रॉसिंग से होकर गुजरेगी, जोकि मेट्रो स्टेशन के पास है। इसके अलावा सेक्टर 2/6 की क्रॉसिंग से निकलेगी। यहां यात्रियों को सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन के साथ आरएल 75 बस से जुड़ने की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed