फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good initiative of labour deptt

झुग्गी-झोपड़ियों के 2200 बच्चे जाएंगे स्कूल

Mon, 07 Jul 2014 09:23 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Jul 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
good initiative of labour deptt

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले और मजूदरी करने वाले 2,200 बच्चों को पढ़ाई का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


श्रम विभाग की ओर से सोमवार को इन बच्चों के लिए बाकायदा कार्यक्रम का आयोजन करके बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भर्ती कराया जाएगा।

नेहरू युवा केंद्र पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उप श्रम आयुक्त के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

लखनऊ में झुग्गी-झोपड़ियों में काफी बच्चे रहते हैं। ये बच्चे स्कूल जाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। इसी तरह श्रम विभाग की ओर से बाल मजदूरी करने वाले बच्चे भी पकड़े जाते हैं।

निजी संस्थाओं की सहायता से ऐसे बच्चों के लिए श्रम विभाग विशेष कक्षाएं चलाता है। इस समय लखनऊ में ऐसे 46 स्कूल चल रहे हैं, जिनमें झुग्गी-झोपड़ी निवासी और बाल श्रमिकों की कक्षाएं चलाई जाती हैं।
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को उनकी आयुसंगत कक्षा में दाखिला दिया जाना होता है। ऐसे में श्रम विभाग के सहयोग से चलने वाले इन स्कूलों में इन बच्चों को प्री ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप श्रम आयुक्त जीएन श्रीवास्तव के अनुसार हम लोगों का प्रयास है कि बच्चे समाज की मुख्य धारा में शामिल हों।

पिछले साल 2200 बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया गया है। इस साल भी यह अभियान चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed