{"_id":"d0e8ba17a4d740c2ccb2940f6420fb8f","slug":"golden-chance-to-hptu-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन चांस से छूटे स्टूडेंट्स को फिर मिला चांस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गोल्डन चांस से छूटे स्टूडेंट्स को फिर मिला चांस
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने गोल्डन चांस से छूटे विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। इनके लिए दोबारा परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी अब 7 जनवरी को दोपहर बाद 2 बजे से शाम को 5 बजे तक परीक्षा लेगी। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने चौथे सेमेस्टर की परीक्षा पास कर चुके ओल्ड सेलेबस के विद्यार्थियों के लिए दिसंबर माह में गोल्डन चांस देकर परीक्षा ली थी।
विज्ञापन
इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों ने तीन हजार रुपये शुल्क का भुगतान किया था। यूनिवर्सिटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल डेटशीट डालने से पहले प्रयोगात्मक (टेनटेटिव) डेटशीट डाली थी। गोल्डन चांस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी इस प्रयोगात्मक डेटशीट को ही सही मान बैठे थे। विवि ने दिसंबर में सुबह के सत्र में 9 से 12 बजे तक परीक्षा ली।
विज्ञापन
लेकिन प्रयोगात्मक डेटशीट में परीक्षा का समय शाम को दिया गया था। करीब 60 विद्यार्थी सुबह की बजाय शाम को परीक्षा देने पहुंचे। इस कारण परीक्षा नहीं दे पाए। इस पर विद्यार्थियों ने इसे कोताही बताते हुए यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर दोबारा चांस देने की गुहार लगाई। शनिवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक ने संयुक्त निर्णय लेते हुए परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी को परीक्षा करवाने का निर्णय लिया। यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से परीक्षा से वंचित छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के इन छह कोड की होगी परीक्षा
सीई-4001
सीई-4002
आईटी(आईडी)-4001
ईसी-4001
ईईई-4001
सीएस-4003
यूनिवर्सिटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल डेटशीट डालने से पहले प्रयोगात्मक (टेनटेटिव) डेटशीट डाली थी। गोल्डन चांस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी इस प्रयोगात्मक डेटशीट को ही सही मान बैठे थे। इस कारण परीक्षा नहीं दे पाए। अब इनके लिए 7 जनवरी को दोबारा परीक्षा करवाई जा रही है।- डा. वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, टेक्निकल यूनिवर्सिटी