{"_id":"38c87b44d34059952c7c68700aa92fb2","slug":"golden-chance-for-punjab-university-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के यूजी-पीजी स्टूडेंट्स पढ़ें ये खास खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के यूजी-पीजी स्टूडेंट्स पढ़ें ये खास खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो यह जरूरी खबर पढ़ लें। गोल्डन चांस मिल रहा है आपको।
विज्ञापन
पीयू एनुअल सिस्टम के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के कंपार्टमेंट स्टूडेंट्स को सुनहरा मौका दे रहा है। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि गोल्डन चांस में पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए 10 हजार और ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए 5 हजार रुपये फीस तय की गई है।
इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रहेगी। प्रो. सिंह ने बताया कि कैंडिडेट पीयू की वेबसाइट और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के बेसमेंट में बने फॉर्म काउंटर से फॉर्म ले सकते हैं। इसके अलावा पीयू के लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब और होशियारपुर स्थित रीजनल सेंटर से भी फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन