फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gold medal will go to Upasna in place of Neha

नेहा की जगह उपासना को मिलेगा गोल्ड मेडल

Tue, 19 Nov 2013 01:18 AM IST
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
gold medal will go to Upasna in place of Neha

डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 23 नवंबर को होने वाले पहले दीक्षांत समारोह के लिए सोमवार को संशोधित मेडल सूची भी जारी कर दी गई।

विज्ञापन


कुल 26 स्टूडेंट को मेडल दिए जाएंगे। पहले जारी की गई मेडल सूची पर आपत्ति लेने के बाद सिर्फ एक नाम में संशोधन किया गया है। दो गोल्ड मेडल में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


यहां बीए-एलएली कोर्स की वर्ष 2007-12 की छात्रा उपासना दास गुप्ता को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। अभी तक इन्हें इस कोर्स में सिल्वर मेडल दिया जा रहा था और छात्रा नेहा त्रेहन को गोल्ड मेडल दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ अब उपासना को बैच की टॉपर छात्रा होने के गोल्ड मेडल के साथ-साथ प्रदीप कुमार अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा।

बाकी किसी भी नाम में कोई संशोधन नहीं किया गया है। जो नाम पहले सूची में थे वह उसी तरह हैं। इधर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में एलएलएम के वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2013 तक के पांच बैच के स्टूडेंट और बीए-एलएलबी कोर्स के वर्ष 2006 से लेकर 2013 तक के तीन बैच के स्टूडेंट को मेडल दिए जाएंगे।

इस दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को मानद उपाधि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed