फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   give Mains JEE exam than this information is important for you

जेईई मेन की परीक्षा दे रहे हैं तो जरूरी है ये जानकारी

Sun, 24 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jan 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
give Mains JEE exam than this information is important for you

आगामी अप्रैल में होने वाली जेईई-मेन की परीक्षा में अगर आप पहली बार शामिल होने जा रहे है। आपने ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प चुना है। इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मॉक टेस्ट की सुविधा दे रही है। इससे आप परीक्षा की प्रक्रिया के साथ पैटर्न भी समझ पाएंगे। साथ ही सीबीएसई  आवेदकों को अपने फॉर्म में बदलाव की सुविधा भी दे रहा है।

विज्ञापन


बीते साल सीबीएसई ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था। इसकी सफलता को देखते हुए इसे इस बार भी लागू किया गया है। छात्रों को मॉक टेस्ट देने के लिए www.jeemain.nic.in पर जाना होगा। जहां होमपेज पर ही मॉक टेस्ट का विकल्प मिलेगा, जिसमें ऑनलाइन टेस्ट की पूरी प्रक्रिया के साथ परीक्षा के पैटर्न पर आधारित प्रश्नपत्र भी मिलेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें कि  जेईई-मेन की आगामी परीक्षा अप्रैल में होनी है। बीई और बीटेक के लिए ऑफलाइन परीक्षा 03 अप्रैल को होगी। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा 9-10 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा देने में किसी भी तरह की समस्या न हो इस लिए मॉक टेस्ट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने अप्रैल में होने वाली जेईई-मेन की परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों को अपने ऑनलाइन फॉर्म में बदलाव की सुविधा भी दी है। यह सुविधा 22 जनवरी से 31 जनवरी तक ही मिलेगी। छात्र इस दौरान सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते है।


हालांकि इसमें बेसिक जानकारी में ही बदलाव की सुविधा मिलेगी। वह तीन चीजों के साथ बिल्कुल छेड़छाड़ नहीं कर सकते है जिसमें परीक्षा के लिए चुना गया सेंटर और मोड ऑफ एग्जामिनेशन मसलन अगर ऑनलाइन या ऑफलाइन का जो विकल्प पहले चुन चुके है वही विकल्प आपके पास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed