फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girls Hostel approval for Government College

लड़कियों को पीजी से मिलेगी मुक्ति

Tue, 05 Nov 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
girls Hostel approval for Government College
फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में बाहरी जिलों व राज्यों से पढ़ने आने वाली लड़कियों को अब पीजी या किराए के घर में नहीं रहना पड़ेगा। लड़कियों की सुविधा के लिए सरकार ने कॉलेज में हॉस्टल बनाने की दिशा में काम शुरू किया है।
विज्ञापन


अगर, सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने हॉस्टल का निर्माण कार्य काम शुरू हो जाएगा। जबकि, मई तक हॉस्टल बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर एक करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन



कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियों का हॉस्टल बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए कॉलेज कैंपस में जगह की निशानेदी का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल निर्माण का निर्माण पीडब्ल्यूडी करवा जा रहा है। हालांकि, काम तेजी से पूरा हो इसलिए पीडब्ल्यूडी ने प्राइवेट कंपनियों से आवेदन मांगे है। इस दौरान जो कंपनियां विभाग की नजर पर उतरेगी। उन्हें हॉस्टल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

हॉस्टल निर्माण को लेकर कॉलेज अधिकारियों की भी एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई है। इसमें कॉलेज व विभाग दोनों के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान प्रोजेक्ट को बढ़िया तरीके से पूरा करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।

गौरतलब है कि बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना केंद्र की है। उसी के तहत हॉस्टल निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले कॉलेज में लड़कों के लिए हॉस्टल है। जो कि काफी बढ़िया तरीके से चल रहा है।

ऑडिटोरियम का काम होगा पूरा
दूसरी तरफ कॉलेज मैनेजमेंट ने ऑडिटोरियम के रहते काम को पूरा करने का फैसला लिया है। इस दौरान कॉलेज ऑडिटोरियम की स्टेज से लेकर बालकनी तक सबको सवारा जाएगा।

इसके साथ ही ऑडिटोरियम में चेयर का इंतजाम किया जाएगा। कॉलेज अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही ऑडिटोरियम का काम शुरू होनेे वाला है। अन्य सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

इन राज्यों से आते हैं स्टूडेंट्स पढ़ने
सरकारी कॉलेज में पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू व हरियाणा से स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आते हैं। क्योंकि फाइन आर्ट्स समेत कई कोर्स हैं। जो केवल सरकारी कॉलेज में ही करवाए जाते हैं। इसके अलावा टूरिज्म से संबंधित पढ़ाई में कॉलेज का अपना नाम है।


हर क्षेत्र में कॉलेज के विद्यार्थियों की धूम
सरकारी कॉलेज 1984 में बना था। करीब 27 एकड़ में यह फैला हुआ। कॉलेज की पढ़ाई का कोई जवाब नहीं है। टीवी की दुनियां से लेकर साइंस तक कई क्षेत्रों में कॉलेज के विद्यार्थी नाम कमा चुके हैं। इनमें कई नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed