फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girls center send to other schools

लड़कियों का सेंटर भी भेज दिया बाहर

Fri, 28 Feb 2014 09:06 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
girls center send to other schools

यूपी बोर्ड में छात्राओं को स्वकेंद्र का लाभ मिलता है, जबकि छात्रों को शिफ्टिंग सूची के हिसाब से दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने जाना पड़ता है।

विज्ञापन


इसके बावजूद खुशहाल दास इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं का सेंटर दूसरे कॉलेज भेज दिया गया है। ऐसे ही दर्जनों कॉलेजों में प्रवेश पत्र और रोल नंबर की ढेरों गड़बड़ियां हैं।
विज्ञापन


रोजाना कॉलेज के कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आकर गलती सुधरवाने की कोशिश कर रहे हैं। तीन मार्च से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में तीन दिन का समय रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्रों की दिक्कतें दूर नहीं हो पाई हैं। आलम यह है कि रोजाना कॉलेज प्रबंधक, प्रिसिंपल या कर्मचारी गलती सुधरवाने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंच रहे हैं।

माल स्थित खुशहाल दास इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की तो पता चला कि उनके यहां की तीन छात्राएं आरती, दीप्ति और सोनिया का सेंटर विद्यालय के छात्रों के साथ देशप्रेमी शिक्षण संस्थान भेज दिया गया है।

अब परेशान होकर विद्यालय के कर्मचारी डीआईओएएस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। परेशानी केवल यहीं तक ही सीमित नहीं हैं।

इसी कॉलेज के हाईस्कूल के दो छात्र सूरज और रोहित को बोर्ड कार्यालय ने रोल नंबर ही जारी नहीं किए गए हैं। इसकी शिकायत भी कॉलेज की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई गई है।

इसी तरह की तमाम शिकायतें लेकर विभिन्न कॉलेज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिन भर चक्कर काटते रहे।

रोल नंबर न आने की शिकायतों पर कॉलेजों को यूपी बोर्ड से संपर्क करने को कहा गया है, जबकि बाकी समस्याओं के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर सुधारने का आश्वासन दिया गया है।

प्रश्नपत्र ले जाने में अनुदानित कॉलेज ही फिसड्डी
लखनऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होेने में केवल तीन दिन का समय है। इसके बावजूद अभी तक दर्जन भर कॉलेज ऐसे हैं, जो अपने प्रश्नपत्र और कॉपियां नहीं ले गए हैं।

इन कॉलेजों में ज्यादातर अनुदानित विद्यालय हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी विद्यालयों को जल्द से जल्द प्रश्नपत्र ले जाने के लिए कहा गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए पश्नपत्रों का वितरण शनिवार से हो रहा है।

परीक्षा के लिए बनाए गए 159 कॉलेजों में ज्यादातर अपने यहां के प्रश्नपत्र ले जा चुके हैं पर दर्जन भर कॉलेज अभी तक लापरवाही दिखा रहे हैं। बार-बार फोन के बावजूद कॉलेज प्रश्न पत्र नहीं ले जा रहे हैं।


इन कॉलेजों में ज्यादातर कॉलेज अनुदानित श्रेणी के हैं। प्रश्नपत्र न ले जाने वाले वाले कॉलेजों में मुख्य रूप से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, नवजीवन इंटर कॉलेज मोहनलालगंज, म्युनिसिपनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्वामी योगानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका विद्यालय इंदिरानगर और हीरा देवी इंटर कॉलेज शामिल हैं।

जबकि वित्तविहीन कॉलेजों में स्वतंत्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमकेएसडी इंटर कॉलेज, सेंट फ्लोंरेंस नाइटेंगल और आरएस एकेडमी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन कॉलेजों को जल्द से जल्द प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उठाने के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed