छात्राओं का ऐसा कारनामा, फटी रह जाएंगी आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पद्रेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षाओं के पांचवें दिन शुक्रवार को जमा दो कक्षा के इतिहास विषय की परीक्षा में बोर्ड के विशेष उड़नदस्ते ने ऊना के कन्या विद्यालय में छापामारी के दौरान दो छात्राओं को नकल करते हुए पर्चियों के साथ पकड़ा।
बोर्ड के विशेष उड़नदस्ते ने बाल विद्यालय ऊना में तीन और मंदली स्कूल में एक छात्र को नकल करते हुए दबोचा। वहीं एसडीएम ऊना धनवीर ठाकुर के नेतृत्व में टीम में शामिल उमेश शर्मा एंव डेजी शर्मा ने संतोषगढ़ बाल विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
एक छात्र का केस बनाया
एसडीएम की टीम ने संतोषगढ़ के अलावा हरोली ब्लॉक के सिंगा स्कूल के परीक्षा केंद्र को भी जांचा। तहसीलदार ऊना राज कुमार की टीम ने भी विभिन्न स्कूलों में छापामारी के दौरान परीक्षा में नकल करने पर एक छात्र का केस बनाया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मला रानी की टीम में रजिंद्र कुमार, मैडम सुषमा कुमारी ने कांगड़, हरोली, पालकवाह, ललड़ी, हीरां, दुलैहड़, गोंदपुर जयचंद आदि परीक्षा केंद्रों को जांचा।
अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम में शामिल बिंदू भारद्वाज, सुभाष चंद व सुरेंद्र कुमार ने जिला के समूर कलां एवं कुरियाला के परीक्षा केंद्रों की जांच की। वहीं शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित जिला ऊना में तैनात उड़नदस्ते में शामिल प्रवक्ता नरेश धीमान के नेतृत्व में टीम में शामिल प्रवक्ता सतपाल शर्मा, टीजीटी सुरेश बन्याल व शास्त्री प्रेम दास ने तलमेहड़ा, टकोली व चौकी मन्यार के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। जहां पर कोई भी नकल का मामला नहीं पाया गया।
नकल के आठ मामले पकड़े
उच्च शिक्षा उपनिदेशक भजन सिंह की अगुवाई में प्रवक्ता प्रदीप सिंह एवं अनिल कुमार की टीम ने जमा दो कक्षा के इतिहास विषय की परीक्षा में जिला ऊना के बसोली, देहलां व बसदेहड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र चैक किए। नकल पर नकेल कसने के लिए प्रधानाचार्य दविंद्र चंदेल के नेतृत्व में टीम में शामिल उमेश शर्मा और तीर्थ राम ने जखेड़ा, कुठार कलां, टक्का व हाई स्कूल कोटलां कलां के परीक्षा केंद्रों की जांच की।
बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्य शिव प्रसाद दत्ता के नेतृत्व में गठित टीम में राज कुमार, शिव कुमार व मैडम परमजीत कौर ने बसाल, बसोली, कुरियाला, समूरकलां व डीएवी ऊना के परीक्षा केंद्रों पर दबिश दी। प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा की टीम में शामिल चरणपाल व सुदर्शन कौशल ने पालकवाह, रोड़ा, कांगड़ व बढेड़ा आदि परीक्षा केंद्रों की जांच की। इसके अलावा बोर्ड द्वारा गठित सभी टीमों ने जमा दो कक्षा की परीक्षा में लगभग 40 के करीब परीक्षा केंद्र चेक करके नकल के आठ मामले पकड़े।