{"_id":"e8115436110d8fb3641694e9059c82e2","slug":"girl-student-chose-trade-in-iit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लड़कियां भी खोलेंगी मोटर बाइक के पुर्जे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब लड़कियां भी खोलेंगी मोटर बाइक के पुर्जे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लड़कियां हॉस्पिटैलिटी या ऑफिस असिस्टेंट बनकर नहीं रहना चाहतीं। वह लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मोटर के पुर्जे तो खोलेंगी ही, नए इंजन भी तैयार करेंगी।
विज्ञापन
छात्राओं ने चुनौतीपूर्ण ट्रेड्स मे लिया एडमिशन
यह रुझान मंगलवार को आईटीआई की पहली काउंसिलिंग के दौरान नजर आया। इसमें करीब 15 फीसदी छात्राओं ने परंपरागत के बजाय नए और चुनौतीपूर्ण ट्रेड्स में एडमिशन लिया।
विज्ञापन
काउंसिलिंग के प्रथम चरण में 5000 में मंगलवार को 3300 सीटें आवंटित हुई। नौ अगस्त तक छात्र-छात्राएं इन पर दाखिला ले सकेंगे। काउंसिलिंग के दौरान फिटर के लिए क्रेज ज्यादा रहा।
विज्ञापन
इसके बाद इलेक्ट्रिशियन, फिर मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट और ड्राफ्ट्समैन सिविल में छात्राओं ने रुचि दिखाई। आईटीआई निरंजनपुर के प्राचार्य एके त्रिपाठी ने बताया कि आईटीआई की सभी ट्रेड छात्राओं के लिए 30 फीसदी रिजर्व हैं।
हर साल लड़कियां फिटर, मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट जैसी ट्रेड्स से दूर रहती थीं लेकिन इस बार 12 से 15 फीसदी ने इनमें दाखिला लिया है।
अकेले आईटीआई निरंजनपुर की 446 सीटों में करीब 75 पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। हालांकि अभी भी ज्यादातर छात्राओं का रुझान ऑफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, स्टेनो हिंदी में रहा है। आईटीआई की दूसरी काउंसिलिंग 12 अगस्त से शुरू होगी।