फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl caught cheating in up board exam

मोबाइल लेकर आई थी परीक्षा देने, पकड़ी गई

Wed, 02 Apr 2014 08:25 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Apr 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
girl caught cheating in up board exam

यूपी बोर्ड की परीक्षा में मोबाइल फोन लेकर आई छात्रा को नकल करने के आरोप में पकड़ लिया गया। मंगलवार को यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।

विज्ञापन


गोसाईंगंज स्थित लाला महादेव प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में सह जिला विद्यालय निरीक्षक हिफार्जुरहमान के नेतृत्व में पहुंचे उड़ाका दस्ते ने एक छात्रा के पास से मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन


हालांकि यह मोबाइल स्विच ऑफ था लेकिन उन्होंने इस संभावना पर कि छात्रा ने नकल की हो उसे पकड़ लिया। क्योंकि उड़ाका दस्ता यहां पर सुबह 10:15 मिनट पर पहुंचा था और थोड़ी देर बाद परीक्षा खत्म होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि इस छात्रा ने मोबाइल के सहारे नकल की होगी। नियमानुसार भी कोई स्टूडेंट परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं ला सकता है।

अभी उड़ाका दस्ता कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी कर ही रहा था कि एक अन्य छात्र को इसी कमरे में पर्ची के साथ नकल करने के आरोप में पकड़ा गया।

इसके बाद कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहीं दो शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए गए। वहीं दूसरी ओर अहमामऊ स्थित आदर्श हाईस्कूल में एक छात्र को पर्ची से नकल करते पकड़ा गया।

इससे पहले भी यूपी बोर्ड परीक्षा में एक छात्र को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया था, उसके मोबाइल पर इंटरनेट पैक खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed