{"_id":"e334b04b68b7d69c1f44fc30a18c21ba","slug":"gippi-grewal-in-pu-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में स्टार नाइटः कैम्पस में गूंजे गिप्पी के गीत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में स्टार नाइटः कैम्पस में गूंजे गिप्पी के गीत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ग्राउंड में शुक्रवार शाम पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के नाम रही।
विज्ञापन
पीयू स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित स्टॉर नाइट में गिप्पी ग्रेवाल ने पंजाबी गीत अंग्रेजी बीट ते ...और फुलकारी जैसे गीतों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को गिप्पी को सुनने के लिए जबर्दस्त भीड़ रही।
पुलिस के कड़े पहरे के बीच गिप्पी ने करीब घंटे भर तक युवाओं का जमकर मनोरंजन किया। इनसो की ओर आयोजित कार्यक्रम में इनैलो नेता दुष्यंत सिंह चौटाला, दिग्विजिय सिंह चौटाला और कर्ण चौटाला ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
इनसो नेता अनिल घनघस,सोमबीर सिंह,डा.जयदीप और काउंसिल सेक्रेटरी आभा शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल सहित सभी हॉस्टल वार्डन भी स्टार नाइट में पहुंचे। लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए करीब आधा घंटे पहले ही स्टार नाइट का समापन करा दिया गया।
विज्ञापन