फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   get on the phone to admission information

डीएवी: फोन पर मिलेगी प्रवेश की जानकारी

Sun, 04 Aug 2013 12:55 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
get on the phone to admission information

डीएवी कालेज में दाखिला पाने वाले छात्रों को अब फोन पर ही प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल हो जाएगी। इससे एडमिशन में गडबड़ी की संभावनाएं भी सिमट जाएगी।

विज्ञापन


कालेज ने प्रवेश प्रक्रिया में होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत छात्रों को उनके फोन पर मैसेज के जरिये दाखिला होने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इस बार ओएमआर शीट से एडमिशन किए गए हैं। इससे छात्रों को स्कैन किया हुआ परिचय पत्र दिया जाएगा। इस कार्ड पर कंप्यूटर आधारित फोटो ही लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएमआर शीट पर छात्र ने जो नंबर भरा होगा, उस पर एलएम-डीएवीसी नाम से संदेश भेजा जाएगा। संदेश मिलने के दो दिन के भीतर छात्र कालेज आकर अपना आई कार्ड ले सकेंगे।

ओएमआर में गड़बड़
प्राचार्य ने बताया कि ओएमआर शीट पर कई छात्रों ने जो जानकारियां भरी हैं, उसमें गड़बड़ी सामने आ रही है। कई ने नाम, पते गलत तरीके से भर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि ओएमआर में गलत एंट्री हुई तो कंप्यूटर पर छात्र के रिकार्ड के साथ यही दर्ज हो जाएगी। ऐसे में उन्होंने आवेदन करने वाले छात्रों से गलतियां न करने की अपील की है।

दूसरे दिन 1460 दाखिले
डीएवी कालेज में बृहस्पतिवार को 902 एडमिशन होने के बाद शनिवार को भी छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी। कालेज में शनिवार को बीए, बीएससी और बीकॉम में 1460 दाखिले हुए। शुक्रवार को अलविदा जुमे के चलते अवकाश था।


छात्रनेता निकालते रहे जुलूस
डीएवी कालेज में दाखिला प्रक्रिया के साथ ही चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। शनिवार को निर्देशों से इतर छात्र नेता क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज जुलूस निकालते रहे।

छात्र नेताओं ने जमकर अपने उम्मीदवारों के हक में नारेबाजी की। दूसरी ओर, कालेज के चीफ प्रॉक्टर डा. कौशल कुमार ने दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टर हटवाए।

एनएसयूआई ने बनाई रणनीति
एनएसयूआई ने डीएवी कालेज में सितंबर के प्रथम सप्ताह में होने जा रहे चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार करने को बैठक बुलाई।

बैठक में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर, पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार, शिवेश बहुगुणा, विनीत प्रसाद भट्ट, मानवेंद्र बिष्ट, मयंक खंडूरी, प्रकाश गिरी, मोहित रावत, श्याम सिंह चौहान और नितिन जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed