फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   get good numbers in cbse exams.

जानिए, परीक्षाओं में कैसे ले सकते हैं ज्यादा नंबर?

Wed, 18 Feb 2015 01:18 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
get good numbers in cbse exams.

दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे सीबीएसई स्कूलों के हजारों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब छात्रों को परीक्षा के aदौरान प्रश्नों का उत्तर देने में कन्फ्यूज नहीं होने पड़ेगा। इस बार सीबीएसई छात्रों की मदद करेगा।

विज्ञापन


बोर्ड पहली बार 2014 के टॉपर स्टूडेंट्स की आंसरशीट छात्रों को उपलब्ध करवाने जा रहा है। इन्हें देखकर छात्र जान पाएंगे कि आखिर कैसे किस प्रश्न का उतर देना है। खास बात यह है कि बोर्ड ने सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का एक बैंक तैयार किया है, जिसमें परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों का सबसे बेहतर तरीके से हल किए गए जवाबों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दो मार्च और 10वीं कक्षा की तीन मार्च से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन

ऑनलाइन देखिए आंसरशीट

get good numbers in cbse exams.

सीबीएसई ने नई पहल करते हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मॉडल आंसरशीट जारी की हैं। बोर्ड ने अभी 12वीं के समाज शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, संस्कृत, फिजिकल एजूकेशन और जेंडर स्टडीज विषय की उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन की है।

जल्द ही अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड कर दिया जाएगा। वहीं, 10वीं कक्षा के सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन कर दिया है। विद्यार्थी विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिका देखने, डाउन लोड करने के लिए www.cbse.nic.in पर लॉग इन करें। विषय पर क्लिक कर आंसरशीट डाउनलोड करें।

यह होगा फायदा

get good numbers in cbse exams.

मॉडल आंसरशीट देखने से छात्र तय कर पाएंगे कि परीक्षा के दौरान उन्हें दो, पांच और 10 अंकों वाले प्रश्न का उत्तर कितने शब्दों में लिखना है। परीक्षा हाल में प्रश्न देखने के बाद अक्सर परीक्षार्थियों के मन में सवाल रहता है कि उन्हें उत्तर बड़ा लिखना है या छोटा।

मॉडल आंसरशीट के जरिये विद्यार्थी बिना किसी से पूछे खुद तय कर पाएंगे कि कितने नंबर के प्रश्न का उत्तर कितने शब्दों में लिखना है। इससे उनके समय की बचत होगी। वहीं, छात्र भी बोर्ड की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

परीक्षा के दौरान अब वे समय रहते सभी प्रश्नों को सही प्रकार से हल कर पाएंगे। परीक्षा में बेहतर अंक कैसे अर्जित करने हैं। इससे संबंधित टिप्स भी उन्हें मॉडल आंसरशीट देखकर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed