{"_id":"40e82db370bdc6cf200bf5c4ae101faf","slug":"gbu-for-admission-registration-to-march-31-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीयू : दाखिले के लिए पंजीकरण 31 मार्च तक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जीबीयू : दाखिले के लिए पंजीकरण 31 मार्च तक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में इस साल दाखिलों के लिए पंजीकरण कराने वालों की संख्या तीन हजार के पार चली गई है। विवि में दाखिलों के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 मार्च है।
विज्ञापन
जबकि प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को होनी है। जीबीयू प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार करीब छह हजार से अधिक छात्र दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
जीबीयू के रजिस्ट्रार अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया 2 फरवरी को शुरू हुई थी। इस बार पांच कोर्स नए शुरू किए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इंजीनियरिंग समेत अन्य कोर्स के लिए 24 अप्रैल को परीक्षा होगी।
विज्ञापन
जबकि एमए समेत कुछ कोर्स ऐसे हैं जिनमें बिना किसी परीक्षा (सीधे ही मेरिट) से ही दाखिले लिए जाएंगे। उनके लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई रखी गई है। मालूम हो कि विवि में सभी पाठ्यक्रमों में सीटों की कुल संख्या दो हजार के करीब ही सीट हैं।
विज्ञापन