{"_id":"4b1c974a24bfbc324b2d890467fb1a91","slug":"gbtu-phd-entrance-exam-held-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च फेलोशिप पाने के लिए जुटे स्टूडेंट्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रिसर्च फेलोशिप पाने के लिए जुटे स्टूडेंट्स
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।
विज्ञापन
इसमें करीब एक हजार छात्रों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इसमें करीब 90 प्रतिशत छात्र शामिल हुए। जीबीटीयू प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हफ्ते भर में जारी करेगा।
विज्ञापन
नवंबर के प्रथम सप्ताह में स्टूडेंट का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद जो मेरिट तैयार होगी उसमें टॉप स्टूडेंट को वर्ल्ड बैंक की रिसर्च कम टीचिंग फेलोशिप पाने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसके तहत उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ, एचबीटीआई कानपुर और मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर में इस फेलोशिप के तहत रिसर्च करने का मौका मिलेगा।
इसके तहत स्टूडेंट को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय और 30 हजार रुपये वार्षिक कंटीजेंसी दी जाएगी। जीबीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की रिसर्च कम टीचिंग फेलोशिप पाने के लिए इस बार बड़ी संख्या में स्टूडेंट पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।
इस परीक्षा के लिए आईईटी लखनऊ, शेरवुड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और रामेश्वरम इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।