फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gbtu nods for special carry over exam

अब ये छात्र भी देंगे स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा

Fri, 18 Oct 2013 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
gbtu nods for special carry over exam

जीबीटीयू ने फर्स्ट ईयर में बैक पेपर पाने वाले सैकड़ों छात्रों को बड़ी

विज्ञापन
राहत दी है। ऐसे स्टूडेंट जिनका फर्स्ट ईयर में बैक पेपर आया है लेकिन वे बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा पास कर चुके हैं।

उनको स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। यह फैसला गुरुवार को कुलपति डॉ. आरके खांडल की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में किया गया।


पढ़ें- कैरी ओवर एग्जाम के लिए प्रदर्शन

जीबीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा में वे स्टूडेंट शामिल हो सकेंगे जिन्होंने अपने अंतिम वर्ष की परीक्षा पास कर ली है, लेकिन फर्स्ट ईयर में किसी पेपर में बैक होने के कारण उनकी डिग्री फंसी हुई है।

ऐसे स्टूडेंट के लिए स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा नवंबर व दिसंबर में दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां जल्द ही जीबीटीयू की वेबसाइट www.gbtu.ac.in पर उपलब्ध होंगी।


पढ़ें- अब जूनियर स्टूडेंट्स के गुरू बनेंगे सीनियर

मालूम हो कि प्रदेश भर में जीबीटीयू से संबंधित इंजीनियरिंग कॉलेजों के सैकड़ों ऐसे छात्र हैं जिनकी डिग्री फंसी हुई है।

इन छात्रों ने अंतिम वर्ष की परीक्षा पास कर ली है लेकिन बैक पेपर होने के कारण उनकी मार्कशीट पर प्रमोट विद कैरी ओवर पेपर लिखा हुआ है। ऐसे में छात्रों को कहीं भी जॉब नहीं मिल रही है।

कैंपस से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed