ब्रिक्स की रेटिंग में भारत से केवल पतंनगर यूनिवर्सिटी
उत्तराखंड की पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ब्रिक्स ने माना है कि पंतनगर विश्वविद्यालय का देश के लिए दिया जा रहा योगदान अतुलनीय है।
ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के विश्वविद्यालयों की रेटिंग-2015 में भारत से सिर्फ पंत विवि को जगह मिली है। इससे विवि परिसर में हर्ष का माहौल है। राज्यपाल केके पॉल ने भी विवि स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं, विवि कुलपति डॉ. मंगला राय ने इस उपलब्धि को सभी की संयुक्त उपलब्धि बताते हुए बधाई दी है। दरअसल पंत विवि कृषि उत्पादन, रिसर्च, गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन और कुशल स्टाफ के लिए मशहूर है।
ब्रिक्स देशों की रेटिंग में 200 विवि शामिल
पंत विवि में तैयार बीजों की देश के कोने-कोने तक मांग है। कुलपति डॉ. राय ने बताया कि ब्रिक्स देशों की रेटिंग में 200 विवि सम्मिलत किए गए थे, जिनमें भारत में 31 विवि शामिल थे।
उनमें से एकमात्र पंत कृषि विवि को रेटिंग सूची में जगह मिली है। इस उपलब्धि की वजह रिसर्च, गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन, वैश्विक पहचान और अंतरराष्ट्रीयकरण बताया गया है।
इधर, किसानों की समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाने वाले किसान नेता/सेवानिवृत्त कर्नल प्रमोद शर्मा ने भी इसे विवि के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कुलपति को बधाई दी है।