{"_id":"c7a3fcac2cfb6c2f92544321a2070d20","slug":"gate-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"GATE: दून की कनिका ने मारी बाजी, पाई 79वीं रैंक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
GATE: दून की कनिका ने मारी बाजी, पाई 79वीं रैंक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी व आईआईएससी बैंगलोर में एमटेक व एमई में दाखिले के लिए आयोजित हुई ग्रेजुएशन एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग(गेट) परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया।
विज्ञापन
यह परीक्षा जनवरी व फरवरी में आयोजित की गई थी। गेट परीक्षा का परिणाम गरुवार को आईआईटी कानपुर ने जारी कर दिया। दून के इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी भगवान सिंह पंत की बेटी कनिका पंत ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
कनिका ने वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से बीटेक आईटी किया है। इसके अलावा प्रदेश के कई होनहारों को इस परीक्षा में सफलता मिली है। यह प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी, एक,सात व आठ फरवरी को आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के स्कोर से अब ओएनजीसी, बीपीसीएल जैसी कई कंपनियों में नौकरी भी मिलती है। स्कोर के आधार पर वहां साक्षात्कार होते हैं और सीधे नौकरी दे दी जाती है।
यहां देखें रिजल्ट : www.gate.iitk.ac.in
