{"_id":"13c968c01c6ccaa606e7df32056d6cd5","slug":"gate-exam-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"GATE परीक्षा शुरू, पूरी जानकारी इस खबर में","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
GATE परीक्षा शुरू, पूरी जानकारी इस खबर में
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी समेत देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक-पीएचडी एडमिशन और पीएसयू कंपनियों की भर्ती के लिए जरूरी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) की परीक्षा आज रविवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
इसके लिए ग्रेटर नोएडा में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 13 हजार छात्र परीक्षा देंगे। गेट में कुल 22 विषयों के ऑनलाइन एग्जाम होंगे। 2 फरवरी से 2 मार्च यानी पांच दिन तक चलने वाले गेट में कुल नौ शिफ्ट में पेपर आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, इस साल पहली बार गेट के सभी पेपर ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) आयोजित कराए जा रहे हैं। इसके लिए ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी, एक्यूरेट इंस्टीट्यूट और नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षाएं 2, 15 व 16 फरवरी और 1 व 2 मार्च को कुल नौ स्लॉट में कराई जाएंगी। तीनों केंद्रों पर हर स्लॉट में लगभग 1300 से 1400 छात्र शामिल होंगे। पहला स्लॉट सुबह 9 से 12 बजे और दूसरा 2 से 5 बजे की शिफ्ट में होगा। आवेदन के आधार पर पेपर के स्लॉट तैयार किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर फोटो आईडी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।