फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal universuty not issue marksheet

गढ़वाल विवि ने मांगे मार्कशीट के लिए ब्लैंक पेपर

Thu, 09 Jan 2014 02:18 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 09 Jan 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
garhwal universuty not issue marksheet

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से वर्ष 2011-12 में एम कॉम और एमए की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले आठ हजार छात्रों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मार्कशीट देने के मामले में अब गढ़वाल विश्वविद्यालय ने नया पेंच फंसा दिया है।

विज्ञापन


विवि प्रशासन का कहना है कि यदि श्रीदेव सुमन विवि उन्हें ब्लैंक मार्कशीट उपलब्ध कराए तो इन्हें तैयार करके छात्रों को उपलब्ध कराया दिया जाएगा।

दो साल हो गए परीक्षा हुए
वर्ष 2011-12 एम कॉम और एमए व्यक्तिगत परीक्षा पास करने वाले आठ हजार से अधिक छात्रों को मार्कशीट अभी तक नहीं मिल पाई हैं। ये परीक्षाएं गढ़वाल विश्वविद्यालय ने ही कराई थी लेकिन मार्कशीट देने के मामले में अभी तक टालमटोल का रवैया अपनाए है। पिछले दिनों शासन ने गढ़वाल विवि प्रशासन को ही मार्कशीट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि ने रखी शर्त
अब गढ़वाल विवि ने श्रीदेव सुमन विवि के सामने नई शर्त रखी है। गढ़वाल विवि के कुल सचिव प्रो. पीएस राणा का कहना है कि श्रीदेव सुमन विवि उन्हें ब्लैंक मार्कशीट उपलब्ध कराए तो जल्द ही तैयार कर छात्रों को वितरित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. राणा ने कहा कि यदि गढ़वाल विवि को ही मार्कशीट छपवानी पड़ी तो इसमें समय लग सकता है। श्रीदेव सुमन विवि के सामने विकल्प रख दिया है।

दूसरी तरफ श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूस रावत का कहना है कि गढ़वाल विवि को लोगो और मार्कशीट का सैंपल उपलब्ध करा दिया गया है। यदि गढ़वाल विवि को इसमें भी कोई कठिनाई हो रही है तो वह श्रीदेव सुमन विवि को लिखित में अपना जवाब उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed