{"_id":"72347fa5b69054094d199ae8191b9820","slug":"garhwal-university-will-upload-teachers-bio-data-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के शिक्षकों का ब्योरा एक क्लिक पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विवि के शिक्षकों का ब्योरा एक क्लिक पर
राजीव खत्री/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 15 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
अब गढ़वाल विवि में तैनात शिक्षकों की शैक्षणिक उपलब्धियां वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। मान संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर विवि प्रशासन ने शिक्षकों को 22 दिसंबर तक सिस्टम मैनेजर को ब्योरा उपलब्ध कराने का सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
एमएचआरडी ने दिए हैं निर्देश
एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) से मिले दिशा निर्देशों के आधार पर गढ़वाल विवि प्रशासन ने तीनों परिसरों में तैनात सभी शिक्षकों को अपने शैक्षणिक ब्योरे के साथ ही पांच वर्षों की शैक्षणिक उपलब्धियां (शोध पत्रों व पुस्तकों का प्रकाशन, अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय सेमिनार व कांफ्रेंस) 22 दिसंबर तक विवि के सिस्टम मैनेजर को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
इसके बाद प्रत्येक शिक्षक की अलग आईडी बनाकर इस शैक्षणिक ब्योरे को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। समय-समय पर इसे अपडेट भी किया जाएगा। कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने कहा दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित एमएचआडी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
उठता रहा विवाद
पूर्व में गढ़वाल विवि में तैनात कुछ शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को लेकर विवाद उठता रहा है। विवि के एक वरिष्ठ प्रोफेसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से संबंधित वाद तो हाईकोर्ट में विचाराधीन है।