फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university will give the degree.

हजारों छात्रों को राहत, गढ़वाल विवि देगा डिग्री

Sun, 07 Sep 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 07 Sep 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
garhwal university will give the degree.

दो साल से डिग्री पाने की आस में श्रीदेव सुमन और गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीच जूझ रहे 10 हजार अभ्यर्थियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। छात्रों को डिग्री श्रीदेव सुमन विवि के लोगो पर गढ़वाल विवि ही निर्गत कराएगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार ने इस सबंध में गढ़वाल विवि को पत्र जारी कर दिया है। हालांकि गढ़वाल विवि प्रशासन का कहना है कि उन्हें पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


सत्र 2011-13 तक गढ़वाल केंद्रीय विवि ने श्रीदेव सुमन विवि के नाम पर एमए और एमकॉम की प्राइवेट परीक्षा आयोजित कराई थी। छात्रों के आंदोलन के बाद गढ़वाल विवि ने दो साल बाद जून 2014 में श्रीदेव सुमन विवि के लोगो पर छात्रों को अंक तालिका निर्गत कर दी थी लेकिन डिग्री देने में गढ़वाल विवि आनाकानी करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों को डिग्री कौन देगा इस बारे में दोनों ही विवि छात्रों को स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे। दो विवि के बीच चल रहे डिग्री के वाक युद्ध को लेकर पूर्व छात्रसंघ के महासचिव मनवीर सिंह माही ने न्यायालय में चुनौती देने की चेतावनी दी थी तब जाकर विवि के अधिकारी हरकत में आए और मामला शासन स्तर पर पहुंचा।

उच्चशिक्षा सचिव ने दिए आदेश

garhwal university will give the degree.

दो सितंबर को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार ने विवि अधिकारियों की बैठक ली और गढ़वाल विवि को डिग्री निर्गत करने के आदेश दिए हैं। शासन के इस निर्णय के बाद अब छात्रों को अगले अक्तूबर माह तक डिग्री मिलने की उम्मीद है।

डिग्री श्रीदेव सुमन विवि को निर्गत करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया है। उन्होंने बताया है कि शासन ने निर्णय लिया है कि गढ़वाल विवि ही डिग्री निर्गत करेगा। शासन का पत्र मिलने के बाद छात्र हित में जो कुछ भी संभव हो पाएगा विवि करेगा।
-प्रो. एलजे सिंह, कुलपति गढ़वाल विवि श्रीनगर।

नामांकन संख्या से लेकर परीक्षा परिणाम और अंक तालिका गढ़वाल विवि ने जारी किए थे। डिग्री का शुल्क भी उन्होंने ही लिया था। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गढ़वाल विवि को डिग्री निर्गत करने के आदेश जारी हो चुके हैं। दो-तीन दिन के अंतर्गत यह आदेश गढ़वाल विवि पहुंच जाएगा।
-डॉ. यूएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed