फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university student union election.

गढ़वाल विवि छात्र महासंघ पर एवीबीपी का कब्जा

Sun, 14 Sep 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 14 Sep 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
garhwal university student union election.

गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत का पचरम लहराया है। छात्र महासंघ के सभी पदों पर अभाविप के प्रत्याशी विजयी रहे।

विज्ञापन


चुनाव में 39 विवि प्रतिनिधियों ने मतदान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने शपथ दिलाई।

शनिवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रमहासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पद अभाविप के कमलेश थपलियाल ने एनएसयूआई के ऋषभ रावत को 15 मतों से पराजित किया। कमलेश थपलियाल को 27 और ऋषभ रावत को 12 मत मिले।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष के लिए विमला ने शिव प्रसाद भट्ट को 21 मतों से पराजित किया। विमला को 30 व शिव प्रसाद भट्ट को 9 मत मिले। महासचिव के लिए अजय भट्ट ने संदीप सिंह नेगी को 13 मतों से पराजित किया। अजय भट्ट को 26 व संदीप को 13 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव के लिए राहुल पंवार ने सुनील लेखवार को 13 मतों से पराजित किया। राहुल पंवार को 26 व सुनील लेखवार को 13 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष के लिए गणेश प्रसाद ने मोहित कोरंगा को 13 मतों से हराया।

गणेश प्रसाद को 26 व मोहित कोरंगा को 13 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य पद पर रोहित असवाल, सुनील कुमार, अमित जोशी, शिखर शर्मा, कविंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नहीं निकला विजयी जुलूस

garhwal university student union election.

गढ़वाल विवि में जीत के खुशी के बावजूद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बस दुर्घटना के चलते विजय जुलूस न निकालकर एक अच्छा संदेश भी दिया। जुयालगढ़ के पास हुई बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त करते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस न निकालने का निर्णय लिया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला संयोजक सुधीर जोशी ने कहा कि क्षेत्र में हुई दुखद घटना पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है।

इन अधिकारियों का रहा सहयोग
चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में उप चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी, मीडिया प्रभारी प्रो. एमएम सेमवाल, डॉ. शकुंतला कुंवर, प्रो. वाईके फरस्वाण, डॉ. एलपी लखेड़ा आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed