{"_id":"72c55604146f0bd3f76090f2d43f7f44","slug":"garhwal-university-stops-b-ed-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विश्वविद्यालय ने रोका बीएड एंट्रेंस एग्जाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने रोका बीएड एंट्रेंस एग्जाम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jul 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि ने इस साल हुई बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम रोक लिया है। विवि पहले सभी कॉलेजों में निरीक्षण कर नए सत्र की सीटों का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन
इस बीच करीब पांच कॉलेज ऐसे हैं जिन पर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा न होने पर इस सत्र में सीट न मिलने की गाज गिर सकती है। निरीक्षण के लिए विवि ने समिति गठित कर दी है। गढ़वाल विवि से 42 निजी, आठ सेल्फ फाइनेंस सरकारी और छह अशासकीय निजी बीएड कॉलेज संबद्ध हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की नई नियमावली के तहत सीटों का नए सिरे से निर्धारण होना है। एनसीटीई की नई नियमावली के तहत पहले जिन कॉलेजों में 100 बीएड सीटों की एक यूनिट थी, वह अब घटाकर 50 सीटों की कर दी गई।
विज्ञापन
100 सीटें लेने के लिए कॉलेजों को डबल इंफ्रास्ट्रक्चर करना पड़ेगा। इस बीच 14 जून को गढ़वाल विवि ने इन कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करा दी, लेकिन रिजल्ट रोक लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ कालेज ऐसे हैं जो कि 50 सीटों की एक यूनिट के हिसाब से भी मानक पूरे नहीं कर पा रहे हैं।
सीटों की संख्या तय नहीं
अभी तक गढ़वाल विवि के 56 कॉलेजों में बीएड की 5600 सीटें थी। इस साल भी तमाम कॉलेजों ने अपनी जरूरत के हिसाब से सीटें मानकर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है, लेकिन विवि का कहना है कि निरीक्षण के बाद विवि ही बताएगा कि किस कालेज में कितनी बीएड सीटें होंगी। फिलहाल सीटों की संख्या तय नहीं है।
सभी बीएड कॉलेजों में नई नियमावली के मुताबिक सीटों के निर्धारण को निरीक्षण होगा। इसके लिए कॉलेजों को पत्र भेज दिया गया है। इंस्पेक्शन के लिए कमेटियां बना ली गई हैं।
- डॉ. डीएस नेगी, ओएसडी, गढ़वाल विवि