{"_id":"20a5f58039d39a5586c33e204d7ac0cb","slug":"garhwal-university-out-geography-subject-by-bsc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बीएससी से हटाया भूगोल ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बीएससी से हटाया भूगोल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Sep 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि ने इस साल बीएससी में भूगोल विषय खत्म कर दिया है। विवि ने इस संबंध में कॉलेजों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के करीब दस कॉलेजों में छात्रों ने बीएससी भूगोल में एडमिशन ले लिया था, जिनके विषय अब बदले जा रहे हैं। विश्वविद्यालय का तर्क है कि नियमानुसार बीएससी में भूगोल विषय नहीं पढ़ाया जा सकता।
बीएससी भूगोल में दाखिला
गढ़वाल विवि को वर्ष 2009 में केंद्रीय विवि का दर्जा मिला। तब से लेकर अब तक लगातार बीएससी में भूगोल विषय चल रहा था। गत वर्ष भी एसजीआरआर सहित प्रदेश के दस महाविद्यालयों में छात्रों ने बीएससी भूगोल में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
हाल ही में इन छात्रों की बैक परीक्षा भी हुई है। लेकिन इस साल से विवि ने बीएससी में भूगोल खत्म कर दिया। इसकी जानकारी कॉलेजों को थोड़ा विलंब से भेजी गई, इसलिए छात्रों ने एडमिशन भी ले लिया।
विज्ञापन
अब इन सभी छात्रों के विषय बदले जा रहे हैं। छात्रों में इस बात का गुस्सा है कि वह अपने पसंदीदा विषय में ग्रेजुएशन नहीं कर पा रहे हैं। पांच साल बाद विवि के इस नियम परिवर्तन से कॉलेज भी संकट में हैं। कई छात्र उनके सामने विरोध जता रहे हैं।