{"_id":"85f64dfe6f986c95609054e229b73889","slug":"garhwal-university-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देख चकरा गए गढ़वाल विवि के छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पेपर देख चकरा गए गढ़वाल विवि के छात्र
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रथम सत्र परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र ने एमए भूगोल के छात्रों को चकराए रखा। छात्रों ने दोबारा परीक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
पहला सवाल अधूरा
मंगलवार को डीएवी सहित सभी विभिन्न महाविद्यालयों में एमए प्रथम सत्र की भूगोल की परीक्षा थी। पांचवें प्रश्नपत्र में पहली इकाई का पहला सवाल अधूरा था।
इसी तरह दूसरी इकाई का दूसरा सवाल भी बिना नक्शे का था। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी, लेकिन प्रश्नपत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा सका।
बाद में डीएवी महाविद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन को ज्ञापन देकर परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। डीएवी के उप परीक्षा नियंत्रक डा. अतुल सिंह ने बताया कि इस संबंध में गढ़वाल विवि को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
अधूरे प्रश्नों की जानकारी मिली है। हमने सभी परीक्षा केंद्रों से सूचना मंगाई है। अगर गड़बड़ी पाई गई तो दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
- डॉ. केडी पुरोहित, परीक्षा नियंत्रक, गढ़वाल विवि