फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university exam form date.

पांच दिन बढ़ी गढ़वाल विवि की परीक्षा फॉर्म तिथि

Tue, 31 Mar 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 31 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
garhwal university exam form date.

गढ़वाल विवि प्रशासन ने पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। विवि प्रशासन का कहना है कि तृतीय सेमेस्टर के कुछ परीक्ष परिणाम घोषित नहीं होने व पहली बार ऑनलाइन आवेदन कर रहे छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


उपकुलसचिव परीक्षा एचएम अरोड़ा ने बताया कि पीजी समेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 31 मार्च थी।

रिजल्ट घोषित नहीं तो भी आवेदन
विवि का कहना है कि तृतीय सेमेस्टर के कुछ विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। ऐसे छात्र जिनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है वह भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र ऑनलाइन आवेदन में प्राप्तांक वाला कॉलम छोड़ दें।
विज्ञापन


उपकुलसचिव परीक्षा ने बताया कि अब तक करीब 20 हजार छात्र ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। जबकि पीजी में कुल छात्रों की संख्या 32496 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed